Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 10 June 2023
Bihar News पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रस्तावित योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को विभिन्न प्रदूषण से बचाने के लिए जिला पर्यावरण समिति को कारगर तरीके से कार्य करना होगा। विभिन्न प्रकार के प्रदूषण नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विधिवत कार्रवाई करनी होगी।Bihar News पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : जिलाधिकारी

उन्होंने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य संस्थानों से उत्सर्जित कचरा प्रबंधन, औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उपायों, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, सॉलिड अपशिष्ट प्रबंधन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य कराना सुनिश्चित किया जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सघन वृक्षारोपण के लिए अभियान चलाने की आवश्यकता है। इस हेतु वन विभाग, मनरेगा, कृषि विभाग द्वारा समन्वय स्थापित कर अग्रतर कार्रवाई की जाय। हम सभी को मिलकर पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। नदी, तालाबों आदि को गंदगी से मुक्त कर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना होगा।

उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, प्रकाश प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण आदि से पर्यावरण की रक्षा के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाय। आमलोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करें। फ्लैग मार्च, साईकिल रैली, डोर-टू-डोर अभियान, प्रभातफेरी, दीवाल लेखन, होर्डिंग-फ्लेक्स, बैनर, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से आमजनों को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जाय।Bihar News पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : जिलाधिकारी

इस बैठक में उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी-सह-संयोजक, बेतिया वन प्रमंडल, प्रद्युम्न गौरव, सिविल सर्जन, डॉ0 श्रीकांत दूबे, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, अनिल कुमार सिंह, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News मोदी सरकार के 9 साल जुमले बाजी और नफरत का कारोबार- वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता
Next: Bihar News पति ने अपनी ही पत्नी को मारकर दफनाने के बाद उसे गुमशुदा बताकर कर रहा था खोज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.