Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

IMG-20260725-WA0021
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली। प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों के पंचायत सरकार भवन एवं सामुदायिक भवन परिसरों में राशन कार्ड से वंचित पात्र परिवारों के लिए नए राशन कार्ड बनाने तथा पुराने राशन कार्ड में छूटे हुए सदस्यों का नाम जोड़ने हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर संचालित की जा रही है।

IMG 20260725 WA0021

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिन पात्र लोगों का अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है अथवा जिनके परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में शामिल नहीं है, वे अपने-अपने पंचायत सरकार भवन में निर्धारित दस्तावेजों के साथ पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पंचायत भवनों में तैनात पंचायत कर्मी आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने में लोगों की सहायता कर रहे हैं।

इसी क्रम में शनिवार को जाफरपट्टी पंचायत के सामुदायिक भवन सह पंचायत सरकार भवन परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के विभिन्न गांवों से पहुंचे दर्जनों लोगों ने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया, जबकि कई लोगों ने पुराने राशन कार्ड में छूटे हुए परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए आवेदन जमा किया।

शिविर की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह ने की। इस अवसर पर पंचायत सचिव संतोष कुमार, विकास मित्र रीना कुमारी, किसान सलाहकार धर्मेंद्र कुमार, आवास सहायक सुकेश कुमार, वार्ड सदस्य सोनू कुमार, मो. इंतेखाब आलम, संजय सिंह, सरोज सिंह, मिंटू पासवान, अशोक सिंह सहित पंचायत के कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Trending News