Bihar News–भाकपा माले द्वारा जारी भाजपा हटाओ देश बचाओ का नारा दिया

Bihar News--भाकपा माले द्वारा जारी भाजपा हटाओ देश बचाओ का नारा दिया
Share News

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/लालगंज। जन अभियान के क्रम में आज लालगंज के सलाहपुर में ऐपवा के जिला अध्यक्ष साधना सुमन की अध्यक्षता एवं जिला सचिव प्रेमा देवी के संचालन में महिलाओं की बैठक हुई,

IMG 20230609 WA0129

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को समाप्त करने के रास्ते पर बढ़ रही है, पहले से ही दोयम दर्जे की नागरिकता का दंस झेल रही महिलाएं, लोकतंत्र और संविधान की समाप्ति के बाद फिर से गुलामी की जंजीर में जकड़ जाएंगे, देश को सांप्रदायिक उन्माद उत्पात के आग में जलाने की कोशिश की जा रही है, जबकि 1857केआजादी की पहली लड़ाई में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के साथ बेगम हजरत महल, जीनत महल, अजी जन भाई सहित सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर लक्ष्मीबाई का साथ अंतिम दम तक दिया, अंग्रेजो के खिलाफ संपूर्ण आंदोलन में देश का हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एकता बंद होकर संघर्ष में शामिल है जिसके कारण अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा,Bihar News--भाकपा माले द्वारा जारी भाजपा हटाओ देश बचाओ का नारा दिया

उस दौर में अंग्रेजों से 6 बार माफी मांग कर बाहर आने के बाद उनके द्वारा प्राप्त मासिक पेंशन के एवज में अंग्रेजों की दलाली करने वाले सावरकर की जयंती के अवसर पर लोकतंत्र के मंदिर नए संसद भवन में खास धर्म के पंडित पुजारियों को अंदर ले जाकर राजतिलक की तरह अपना राज्याभिषेक कराने वाले नरेंद्र मोदी ने चोल वंश के राजदंड के प्रतीक सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष के बगल में स्थापित कर यह साबित कर दिया है कि इस देश में लोकतंत्र नहीं रहेगा राजतंत्र रहेगा हिंदू राष्ट्र बनेगा, जिसकी बानगी अपने साथ यौन उत्पीड़न करने वाले , भाजपा सांसद ब्रिज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की शांतिपूर्ण ढंग से मांग करने वाली पहलवान वेटियों पर पुलिस दमन के रूप में देखा जा सकता है, इसलिए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जारी संघर्ष में महिलाओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है और अपने संगठन ऐपवा सदस्यता अभियान चलाकर नीचे से ऊपर तक सम्मेलनों के जरिए कमेटियों का निर्माण करना है, इस अवसर पर अनेक महिलाओं ने संगठन की सदस्यता गठन की,
प्रेषक प्रेमा देवी जिला सचिव एवं साधना सुमन जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन, वैशाली

You may have missed