Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गठित समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 5 June 2023
Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गठित समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में डेंगू व अन्य संचारी रोगो पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गठित जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को कार्य योजना के अनुसार प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में नगर निगम तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायतराज अधिकारी को नालों, नालियों, तालाबों, खाली स्थानों को चिन्हित करते हुए युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने इस बार नालों, खाली स्पाॅटों, तालाबों सहित अन्य स्थलों के सफाई कार्य को ड्रोन से निगरानी किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है।

IMG 20230605 WA0015
जिलाधिकारी ने क्यूआरटी टीम के माध्यम से घर-घर जागरूकता/निगरानी कराये जाने के लिए कहा है। डेरी, नर्सरी, खाली प्लाॅटों को भी चिन्हित करते हुए वहां पर साफ-सफाई एवं जल-जमाव न होने देने के लिए विशेष सतर्कता एवं निगरानी की कार्रवाई करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने डेंगू एवं अन्य संचारी रोगो से बचाव हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिए कहा है, जिसमें स्कूलों में प्रार्थना सभा में बच्चों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक करने, बच्चों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनने तथा घरों में कहीं पर भी जल-जमाव न होने देने के लिए बच्चों के माध्यम से घर के सदस्यों को जागरूक कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने मलेरिया अधिकारी को डेंगू से बचाव एवं डेंगू के लक्षणों के बारे में पम्पलेट छपाकर लोगो के मध्य उसका वितरण कराये जाने तथा मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से भी लोगो को जागरूक कराये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। उन्होंने पब्लिक एडेªस सिस्टम के माध्यम से भी लोगो को जागरूक करने के लिए कहा है। साथ ही साथ उन्होंने लोगो को मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिए भी जागरूक करने के लिए कहा है। हाॅट-स्पाॅट स्थानों को चिन्हित करने तथा वहां पर विशेष सफाई अभियान चलाये जाने के लिए कहा है।

IMG 20230605 WA0015
जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने तथा वहां से बाढ़ का पानी निकलने के बाद जल-जमाव न होने देने के लिए पहले से ही प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने सफाई अभियान को और प्रभावी बनाये जाने हेतु एरिया वाइज जिम्मेदार अधिकारी की तैनाती किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने झाड़ियों की कटाई किए जाने तथा वहां पर सफाई की नियमित रूप से समुचित व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कंट्रोल रूम को क्रियाशील किए जाने के लिए कहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फागिंग मशीनों की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने तथा नियमित रूप से फागिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के साथ-साथ प्रयोग में लाये जाने वाले कैमिकल की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गठित समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी ने डेंगू की टेस्टिंग के लिए पहले से ही समुचित व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित किए जाने के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों के साथ कार्यशाला आयोजित कर अच्छे ढंग से प्रशिक्षित कराये जाने के लिए कहा है। ब्लड डोनेशन के लिए लोगो को जागरूक करने एवं प्लेटलेट्स की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनाये रखने हेतु कार्य योजना के अनुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री आशु पाण्डे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सीएमएस सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों के अलावा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News : मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने आईएएस परीक्षा-2022 में चयनित अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनको शुभकामनाएं एवं बधाई दी
Next: Prayaagraj News :शिकायतों के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी-जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.