Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :शिकायतों के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी-जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 5 June 2023
Prayaagraj News :शिकायतों के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी-जिलाधिकारी
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील करछना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगो की शिकायतें सुनते हुए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को टीम बनाने एवं मौके पर जाकर प्रकरण की जांच कर शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए।

IMG 20230605 WA0013
जिलाधिकारी ने प्रार्थनापत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण समय पर किया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने तहसील समाधान में आयें हुए सभी अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं को निरीक्षण करने की उपरांत ही वापस जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने हींचलाल पुत्र पारसनाथ निवासी बेलुई नीमी तहसील करछना को वरासत की खतौनी की काॅपी सौपी।

Prayaagraj News :शिकायतों के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी-जिलाधिकारी
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रभात कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम सभा घोड़ेडीह तहसील करछना ने स्कूल के लिए सुरक्षित ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की, जिसपर जिलाधिकारी ने एसडीएम करछना को मौके पर जाकर प्रकरण की जांच करने के लिए कहा है। यदि कोई अतिक्रमण पाया जाता है, तो तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है। रामपुर, ता0 मुंगारी, तहसील करछना की ग्राम प्रधान प्रवीणा देवी ने ग्राम पंचायत की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण से जमीन को संरक्षित करने के लिए जमीन का घेराव कराने की अनुमति हेतु प्रार्थना पत्र दिया, जिसपर जिलाधिकारी ने एसडीएम करछना एवं ग्राम विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। वीरेन्द्र तिवारी पुत्र सूर्यमणि तिवारी ग्राम अमिलो, तहसील करछना ने अपने खेत से कुछ दंबग प्रकृति लोगो के द्वारा रास्ता बनाये जाने की शिकायत की, जिसपर जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष करछना को प्रकरण की जांच कर मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने के लिए कहा है। पार्थिंनी गीता देवी पत्नी देवी प्रसाद ग्राम अन्तहिया, तहसील करछना ने कुछ लोगो के द्वारा उनकी भूमिधरी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत की गयी, जिसपर जिलाधिकारी एसडीएम करछना एवं एसओ को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है।

IMG 20230605 WA0012
तहसील समाधान दिवस में कुल 203 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, एसडीएम करछना, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, पी0डी0 श्री ए0के0 मौर्या सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गठित समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
Next: Prayagraj News : रोजगार मेला का आयोजन 08 जून को

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.