Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बुलबुल हत्याकांड में गोली मारने के बाद मोटरसाइकिल चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 20 May 2023
Bihar News बुलबुल हत्याकांड में गोली मारने के बाद मोटरसाइकिल चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर के काली बाग ओपी पुलिस ने नगर के चर्चित बुलबुल उर्फ उमर अख्तर हत्याकांड के एक और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्याकांड में प्रयुक्त ब्लू रंग की हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।Bihar News बुलबुल हत्याकांड में गोली मारने के बाद मोटरसाइकिल चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उक्त जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि सूचना मिली कि बुलबुल हत्याकांड का वांछित अभियुक्त विकास कुमार उर्फ विकास माली बेतिया बस स्टैंड के पास खड़ा है, जो कहीं भागने की फिराक में है। सूचना के आलोक में मेरे नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक बेतिया द्वारा दिया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बेतिया बस स्टैंड में छापा मारा गया। पुलिस को देख कर एक युवक भागने लगा जिसे शक के आधार पर टीम द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया। पकड़ाए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम विकास कुमार उर्फ विकास माली पिता चंद्रमा प्रसाद, राजेंद्र नगर, वार्ड नंबर 4, थाना कालीबाग ओपी बताया। जिसके पास से ब्लू कलर का एक होंडा मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया।Bihar News बुलबुल हत्याकांड में गोली मारने के बाद मोटरसाइकिल चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि उक्त मोटरसाइकिल से ही हत्याकांड के दूसरे अभियुक्त चंदन सिंह को भगाकर ले जाने का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ था। एसडीपीओ सदर महताब आलम ने बताया कि पूर्व में बुलबुल हत्याकांड में विजय गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं दूसरे आरोपी चंदन सिंह बेतिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने बताया कि कांड में अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।Bihar News बुलबुल हत्याकांड में गोली मारने के बाद मोटरसाइकिल चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि गठित पुलिस टीम में नगर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार, कालीबाग ओपी प्रभारी दुष्यंत कुमार, अवर निरीक्षक राजन कुमार, तकनीकी शाखा के अवर निरीक्षक धनंजय सिंह, निर्भय कुमार राय आदि शामिल थे।

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा भाजपा आरक्षण विरोधी
Next: प्रतापगढ  न्यूज : जिलाधिकारी ने रानीगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी शिकायतें, 08 मामलों का मौके पर किया निस्तारण जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें, लापरवाही न बरते-जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.