Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कानून के लिए सब बराबर, आखिर कटा अमिताभ-अनुष्का का चालान, बिना हेलमेट राइडिंग पर एक्शन

जनवाद टाइम्स इटावा 17 May 2023
All are equal before law, Amitabh-Anushka challaned after all, action on riding without helmet

All are equal before law, Amitabh-Anushka challaned after all, action on riding without helmet

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता: मनोज कुमार राजौरिया

भले ही आप फोटो खिंचाने के लिए ही क्यों न कर रहे हो, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए कानून में कोई छूट नहीं है। ऐसा लगता है कि बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा को चालान जारी करने के बाद मुंबई पुलिस ने यह संदेश काफी स्पष्ट तौर पर दे दिया है।

हाल ही में इन दोनों अभिनेताओं के बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहनों की सवारी करते हुए फोटो सामने आए थे। मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहनों की सवारी करना एक अपराध है। इस हफ्ते की शुरुआत में इनकी ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। जिसके बाद इंटरनेट यूजर्स ने यह सवाल उठाया कि क्या मशहूर हस्तियों को कानून से छूट मिली हुई है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को एलान किया कि दोनों का चालान काट दिया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, “अमिताभ और अनुष्का दोनों पर उनके बाइक राइडर्स के जरिए ने मुंबई की सड़कों पर बिना हेलमेट के बाइक चलाने के लिए जुर्माना लगाया है।” मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अभिनेताओं को जारी किए गए चालानों की प्रतियां भी साझा कीं।

जिस राइडर के साथ अनुष्का शर्मा को स्पॉट किया गया था उसका चालान 10,500 रुपये के जुर्माने के साथ काटा गया था। मुंबई पुलिस ने कहा कि ‘मोटर वाहन अधिनियम की धारा 129/194 (डी), धारा 5/180 और धारा 3 (1) 181 के तहत चालान जारी किया गया है।

Post navigation

Previous: भारतीय अर्थव्यवस्था के ल‍िए अच्‍छा रहेगा अगला साल, 2024 में इकोनॉमी के 6.7 प्रत‍िशत बढ़ने की उम्मीद: यूएन
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2023 का किया गया आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.