Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2023 का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 18 May 2023
Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2023 का किया गया आयोजन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाई स्कूल व इन्टरमीडिएट परीक्षा- 2023 में प्रदेश स्तर एवं जनपद स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित करने हेतु मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2023 का आयोजन किया गया I हाई स्कूल की परीक्षा में जनपद स्तर की टॉप 10 सूची में कुल 52 विद्यार्थियों ने तथा इन्टरमीडिएट की जनपद स्तर की टॉप 10 सूची में कुल 29 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है और इसमें से प्रदेश स्तर पर टॉप 10 सूची में हाई स्कूल परीक्षा में 4 विद्यार्थियों ने तथा इंटर मीडिएट की सूची में कुल 14 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किए हैं I जिलाधिकारी ने टॉप 10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाले इन 81 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया IIMG 20230518 WA0067

मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने प्रदेश व जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षको एव अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि इनके द्वारा उल्लेखनीय अंकों के साथ परीक्षा में उत्तीर्ण होने का यह परिणाम आप सभी लोगों के कठिन परिश्रम से प्राप्त हुआ है, हम आगे और तत्परता के साथ मिलकर मेहनत करें जिससे जनपद का यह परिणाम और अच्छा हो I उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से कहा कि आप सभी लोग अध्यापन कार्य के साथ- साथ सांस्कृतिक, खेलकूद, ड्राइंग, पेंटिंग, क्विज, विशेष दिवसो पर जागरूकता आदि ऐक्टिविटीज को प्रोत्साहित करें जिससे बच्चे जागरूक होने के साथ ज्यादा उत्साहित रहेंगे तथा पढ़ाई में एकाग्रता से बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे I उन्होंने कहा कि हर बच्चा अद्वितीय होता है ,जरूरत है उसकी स्ट्रेंथ की पहचान करने एवं आत्मविश्वास पैदा करने की जिससे वह उस दिशा में आगे बढ़ सके I उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में एक या दो ही लक्ष्य बनाए ज्यादा नहीं और उसपर फोकस कर दृढ़ इक्षाशक्ति से पूरी क्षमता के साथ परिश्रम करे तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी I जिलाधिकारी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की I

IMG 20230518 WA0070जिलाधिकारी ने विद्यार्थियो से उनके करियर को लेकर सवाल-जवाब भी किये तथा अपना संस्मरण सुना कर उनका उत्साहवर्धन किया I जिला विद्यालय निरीक्षक पी0एन0 सिंह ने यूपी बोर्ड की 10वी व 12वीं परीक्षा व परिणाम के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि परीक्षा आयोजन की प्रदेश स्तर पर सराहना की गई है I

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2023 का किया गया आयोजनइस अवसर पर सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य/शिक्षक, विद्यार्थियों के अभिभावक सहित माध्यमिक शिक्षा के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे l

Post navigation

Previous: कानून के लिए सब बराबर, आखिर कटा अमिताभ-अनुष्का का चालान, बिना हेलमेट राइडिंग पर एक्शन
Next: Bihar News देशी पिस्टल एवं चीन जिंदा गोली के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.