Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News सड़क पर उतरे छात्र – नौजवान – महिला संगठन, कुश्ती संघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी की उठाई मांग

जनवाद टाइम्स 9 May 2023
Bihar News सड़क पर उतरे छात्र - नौजवान - महिला संगठन, कुश्ती संघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी की उठाई मांग
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह द्वारा महिला कुश्ती खिलाड़ियों का यौन शोषण करने के ख़िलाफ़ पिछले 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में सोमवार को बेतिया में आइसा- इनौस और ऐपवा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च किया।

Bihar News सड़क पर उतरे छात्र - नौजवान - महिला संगठन, कुश्ती संघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी की उठाई मांग
जुलूस में शामिल लोगों ने ‘कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करो’, ‘यौन शोषण के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना दे रही कुश्ती खिलाड़ियों को न्याय दो’, ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का झूठा नारा देने वाले नरेन्द्र मोदी शर्म करो’, ‘यौन उत्पीड़न के आरोपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ो’, ‘यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह को संरक्षण देना बंद करो’ आदि नारे लगा रहे थे।

इनौस जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा कि दरअसल यह सरकार बलात्कार को संस्कृति बनाना चाहती है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए बलात्कार की विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जंतर-मंतर में धरना पर बैठीं महिला खिलाड़ी सरकार द्वारा बलात्कार को संस्कृति बनाने की इसी कोशिश को नाकाम करना चाहतीं हैं।
इनौस जिला नेता संजय मुखिया ने मोदी के शासनकाल को ‘काला समय’ बताते हुए कहा कि आखिर क्या वजह पूरी सरकारी मशीनरी एक बलात्कारी सांसद को बचाने पर लगी हुई है। उन्होंने चिंता जताई कि यह हमलोग कैसा समाज बना रहे हैं जहां हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
ऐपवा नेत्री रुना देवी ने महिला पहलवानों की बहादुरी की तारीफ करते हुए इस तरह की सभाओं के बार-बार किए जाने की अपील की।

Bihar News सड़क पर उतरे छात्र - नौजवान - महिला संगठन, कुश्ती संघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी की उठाई मांग
आइसा नेत्री शोभा कुमारी ने महिला खिलाड़ियों के साहस को सलाम करते हुए कहा कि बलात्कारी भाजपा सांसद बृज भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद वह जिस आत्मविश्वास के साथ घूमता फिर रहा है और मीडिया से बातचीत कर रहा है वह सभ्य समाज के लिए कलंक है। इनके आलावा युवा मुखिया नवीन कुमार, इनौस जिला नेता सुरेन्द्र चौधरी, आइसा नेता अभिमन्यु राव सोनू चौवे, अंसार खान, सानू अहमद, अमृता कुमारी, पुनम कुमारी, द्रोपदी कुमारी, ऐपवा नेत्री करपाती देवी, रीता देवी, गोगदी देवी, कान्ति देवी, कुशुम देवी, उमरावती, आशा देवी रमावती,चन्द्रावती देवी, बच्चीया देवी, शान्ति देवी, ललिता देवी, सुनन्यना, रमावती देवी, श्री पाती देवी चखना देवी, रीमा देवी, लैशा देवी किसमत गया देवी, मनदोदर देवी, शोभा मुनिया देवी लालमती देवी, लालती बुधिया, मानती ललीता आदि नेता व नेत्रियों ने विरोध मार्च व सभा को संबोधित किया!

Post navigation

Previous: Bihar News संभावित बाढ़ एवं कटाव से निपटने हेतु सभी व्यवस्थाएं रखें चुस्त-दुरूस्त, संवेदनशील स्थलों पर बनाएं रखे नजर : प्रभारी मंत्री
Next: Bihar News : सात दिन के अंदर पूरे नगर निगम क्षेत्र की साफ सफाई में सुधार नहीं करने पर कार्रवाई तय:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.