Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: मनरेगा मजदूरों-गरीबों के अधिकारों पर मोदी सरकार हमला कर रहीं हैं – वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2023
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया : अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा ने मनरेगा मजदूरों-गरीबों के अधिकारों पर मोदी सरकार के हमला के खिलाफ और रोजी- रोटी, वास आवास और सम्मानपूर्ण जीवन के लिए साम्प्रदायिक सद्भाव व शांति के लिए 27 अप्रैल को सभी प्रखंड कार्यालयों पर प्रदर्शन की तैयारी को लेकर खेग्रामस के बैनर तले हरिबाटीका चौक स्थित सुकन्या उत्सव भवन में जन कन्वेंशन का आयोजन किया, कन्वेंशन का अध्यक्षता व संचालन संजय राम, पिपरासी प्रखण्ड के मुखिया राजकुमार साहनी, मुखिया जोखन बैठा, सुरेन्द्र चौधरी, सीताराम राम, भीखारी प्रसाद, जवाहर प्रसाद आदि ने किया,

कन्वेंशन के मुख्य अतिथि सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा दलित-अतिपिछड़े-पिछड़े समुदाय के बेरोज़गार युवकों को सचेत रूप से आगे करके हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ देने का प्रयास कर रही है. माले विधायक ने कहा कि सदियों से इस देश में कायम गंगा-जमुनी तहज़ीब सबसे बड़ी बाधा है. इसलिए उसका हमला राजनैतिक-सामाजिक-शैक्षणिक व सांस्कृतिक सभी स्तरों पर है, ऐसे में अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा मोदी सरकार ने मनरेगा मजदूरों-गरीबों के अधिकारों पर हमला कर रहीं हैं, इसके खिलाफ रोजी – रोटी, वास- आवास, जमीन और सम्मानपूर्ण जीवन के लिए साम्प्रदायिक सद्भाव व शांति के लिए सभी प्रखंड कार्यालयों पर अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा 27 अप्रैल को प्रदर्शन करेगा, आगे कहा कि मोदी सरकार मनरेगा मजदूरी कम कर दिया है, वही विलंबित से भुगतान कर रहीं हैं या नहीं कर रहीं हैं,

सरकार ने केंद्रीय बजट में मनरेगा के मद में आवंटन को कम कर दिया है, इसके साथ-साथ सभी सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के बजट में कटौती करके मनरेगा को खत्म करने पर तुली हुई है। खेग्रामस, केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन ₹429, को आधार मान कर मजदूरी तय करने के लिए मांग करती है. माले विधायक ने मनरेगा के काम में डिजिटल हाजिरी बनाने की तीखी आलोचना किया. खेग्रामस जिला अध्यक्ष संजय राम ने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य सस्ते ग्रामीण श्रम बल को लूटना है, जो आगे चलकर जबरन पलायन में इजाफा करेगा। इस अवसर पर संजय बंधु राम, प्रकाश माझी, ठाकुर पटेल, भरत राम, लालजी यादव, सुरेन्द्र चौधरी, जवाहर प्रसाद, ताजुद्दीन मंत्री, अमेरिका राम, मुखिया राजकुमार साहनी, संजय मुखिया आदि नेताओं ने भी खेत मजदूरों- गरीबों का कन्वेंशन को संबोधित किया!

Post navigation

Previous: Bihar News: ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक प्रसार को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
Next: Bihar News: महान सामाजिक-शैक्षिक सुधारक ज्योतिबा फुले के जयंती के अवसर पर सदभावना- एकजुटता जन कन्वेंशन 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.