Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News : जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु समाधान दिवस पर पहुंचे आईजी /डीआईजी

जनवाद टाइम्स इटावा 8 April 2023
Azamgarh News: IG / DIG arrived on Samadhan Divas to solve public problems

Azamgarh News: IG / DIG arrived on Samadhan Divas to solve public problems

Share News
       

संवाददाता : नूर मोहम्मद
अतरौलिया/आजमगढ़: जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु समाधान दिवस पर पहुंचे आईजी /डीआईजी। थाने का किया निरीक्षण । बता दे कि जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर आज शनिवार को अतरौलिया थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आईजी /डीआईजी अखिलेश कुमार ने थाने पर पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना, इस दौरान कुल 9 प्रार्थना पत्र राजस्व संबंधित प्राप्त हुए ,जिसमें एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष 8 मामलों को संबंधित लेखपाल को देते हुए मामले का समाधान करने का निर्देश दिया गया।इस मौके पर तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

आईजी /डीआईजी ने पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र के सही निस्तारण पर प्रार्थी से उसके फोन पर बात भी किए तथा उसकी संतुष्टि पूछी ।उन्होंने कहा कि यदि किसी लेखपाल को पैमाइश के दौरान फोर्स की जरूरत हो तो वह तत्काल बताएं तथा कोई भी ऐसा व्यक्ति जो लेखपाल को सरकारी काम करने से रोक रहा हो उसकी सूचना दे। इसके साथ ही उन्होंने अतरौलिया थाने का निरीक्षण भी किया। आईजी /डीआईजी अखिलेश कुमार ने आये हुए लोगो की समस्याओं को सुना ,इस दौरान थाने पर पुलिस से संबंधित कोई शिकायत नहीं आयी थी। राजस्व से संबंधित जो मामले आए उसे संबंधितों को निस्तारण के लिए दिया गया। वहीं आईजी /डीआईजी ने थाने के शिकायत रजिस्टर, बीट रजिस्टर सहित अन्य संबंधित पत्रावलियों की जांच भी की।आईजी /डीआईजी ने थाने के निरीक्षण के दौरान थाने में खड़ी बाइकों के बारे में भी जानकारी ली।

डीआईजी ने बैरक का निरीक्षण किया,साथ ही थाना परिसर में सफाई व्यवस्था का हाल जाना। उन्होंने थाने के कंप्यूटर रूम, बंदी गृह, अपराध रजिस्टर,शस्त्र रूम, भोजनालय, कैमरे सहित पूरे थाना परिसर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जो भी छोटी मोटी कमियां पाई गई थी उसे सही करने का निर्देश दिया गया है। साफ सफाई पर उन्होंने अपनी संतुष्टि जाहिर की। इस मौके पर ट्रेनी आईपीएस अमरेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ तोमर, थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह, निरीक्षक रफी आलम, उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप यादव ,उमेश यादव, प्रभात कुमार पाठक, शिव कुमार पांडे ,बुढ़नपुर चौकी प्रभारी राम निहाल वर्मा, रामजीत यादव सहित राजस्व निरीक्षक ,लेखपाल मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: ग्राम कचहरी के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कराया जायेगा प्रशिक्षित।
Next: Prayagraj News : सांसद प्रयागराज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.