Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–हवा बहने के समय भूलकर भी आग ना जलाएं —जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 7 April 2023
Bihar News--हवा बहने के समय भूलकर भी आग ना जलाएं ---जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/जिला में घट रही अगलगी की घटना को देखते हुये इसे रोकने एवं उससे बचाव की जिलाधिकारी के द्वारा वैशाली जिला वासियों से अपील जारी की गई है। जिलाधिकारी ने कहा है कि अगलगी में समूल नष्ट हो जाता है जिससे ना केवल पीड़ित परिवार प्रभावित होता है बल्कि आसपास के बसावट भी प्रभावित होते हैं। आग को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने अपील की है कि जहां तक संभव हो खाना खुले स्थान एवं झोपड़ी नुमा घरों में पछुआ हवा चलने के पहले सुबह में 9:00 बजे तक बना लिया जाए तथा संध्या में खाना 6:00 बजे के बाद ही बनाना शुरू किया जाए जब हवा नरम पड़ जाती है।

 

 

Bihar News--हवा बहने के समय भूलकर भी आग ना जलाएं ---जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा है कि खाना पकाते समय पास के बर्तन में दो बाल्टी पानी जरूर रखें। खाना पकाने के बाद आग को पानी डालकर पूरी तरह से बुझा दें। उन्होंने कहा है कि अगर घर फूस का है तो उस पर मिट्टी का लेप चढ़ा दें तथा दो झोपड़ियों को सटा कर न बनाएं । रसोई घर में मिट्टी का तेल एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखें।

 

 

Bihar News--हवा बहने के समय भूलकर भी आग ना जलाएं ---जिलाधिकारी
जिलाधिकारी के द्वारा गेहूं की तैयार हो चुकी फसल को जल्द से जल्द काटने की अपील की गई है तथा खेत में फसल को नहीं जलाने का निर्देश भी दिया गया है गेहूं की थ्रेसरिंग के समय थ्रेशर मशीन के पास 2 ड्रम पानी रखने को कहा गया है ।उन्होंने कहा है कि कहीं भी आग लगी की घटना पर शीघ्र काबू पाया जाए एवं इसके लिए 101 नंबर डायल करें ताकि अग्निशमन सेवा तुरंत उपलब्ध कराई जा सके। जलती हुई तिल्ली, माचिस की काठी, बीड़ी, सिगरेट खेत खलिहान के पास नहीं फेंके। किसी भी जलते हुए पदार्थ को बुझा कर ही सोएं तथा घर में अग्निशमन पदार्थ जैसे पानी ,बालू ,सुखी मिटटी रखा करें । खेत खलिहान में पूजा के समय जलती हुई अगरबत्ती या धूप पर नजर रखें जब तक वह पूरी तरह से बुझ नहीं जाता है। बिजली प्रयोग पर भी सावधानी बरतें। बिजली तार के जोड़ को ढीला या खुला न छोड़ें तथा इसे इसे प्लास्टिक से नही बांधे। कम या खराब गुणवत्ता के तार का प्रयोग नहीं करें। जिलाधिकारी ने कहा है कि छोटी से छोटी चूक से भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :भीड़ वाली जगहों पर कम निकले, कोरोना प्रोटोकाल का पालन करे : डॉ आशु पाण्डेय
Next: Bihar News चुहड़ी पल्ली में ईसाई श्रद्धालुओं ने अपने कंधे पर ढोये क्रूस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.