Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मंत्रोच्चारण के बीच पुष्टाहार उत्पादन केंद्र का लोकार्पण

जनवाद टाइम्स 2 April 2023
Etawah News: मंत्रोच्चारण के बीच पुष्टाहार उत्पादन केंद्र का लोकार्पण
Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह

इटावा/सैफई: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गठित एसोसिएशन ऑफ पर्सन जागृति प्रेरणा महिला लघु उद्योग द्वारा पुष्टाहार उत्पादन केंद्र का शुभारंभ लछवाई में शनिवार को किया गया।आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित पुष्टाहार वितरित किया जाएगा। इसमें 300 समूह की भागीदारी है। 20 महिला कर्मी है। सभी मशीनें लग चुकी है। विकास खण्ड सैफई, बढ़पूरा एवं जसवन्तनगर की आंगनवाड़ी भी इस केंद्र से संबद्ध है।IMG 20230402 WA0016

प्रणता ऐश्वर्या, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मंत्रोचार के साथ हवन-पूजन किया और फीता काटकर प्लांट का उद्घाटन व निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं पूरी लगन और ईमानदारी से काम करें। जिला विकास अधिकारी दीनदयाल ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन सरकार के बहुत महत्वाकांक्षी योजना है। इससे महिलाएं ना सिर्फ रोजगार पा रही है, बल्कि उनका आत्म सम्मान बढ़ा है। शौकत अली उपायुक्त स्वरोजगार ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस पुष्टाहार केंद्र अंतर्गत 533 आंगनवाड़ी केंद्र में पुष्टाहार की आपूर्ति की जाएगी। पुष्टाहार उत्पादन इकाई के माध्यम से समूह की महिलाओं को स्थाई रूप से रोजगार मिलेगा। साथ ही आंगनवाड़ी लाभार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण पुष्टाहार की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार ने बताया की आईसीडीएस विभाग से प्लांट को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।IMG 20230402 WA0015

सूर्य नारायण पांडेय, ज़िला मिशन प्रबंधक ने बताया कि पुष्टाहार उत्पादन इकाई में 2 शिफ्ट में कार्य होगा। प्रत्येक शिफ्ट में 10 महिलायें गुणवत्ता पूर्ण कार्य करेंगी। समूह की महिलाओं द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र तक पोषाहार पहुंचाई जाएगी। लघु उद्योग की अध्यक्ष ममता ने सभी को आभार प्रकट किया। नोडल बीएमएम कमलेश कुमार ने कहा कि सभी को आश्वस्त किया कि पुष्टाहार उत्पादन इकाई का सफलतापूर्वक संचालन किया जाएगा।Etawah News: मंत्रोच्चारण के बीच पुष्टाहार उत्पादन केंद्र का लोकार्पण

इस अवसर पर यदुवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी व जिला मिशन प्रबंधक दीपेन्द्र सिंह तोमर, विप्लव भूषण, जितेश श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार , बृजेंद्र, रिनू, ज्योति, शशि कुमार इकाई के सहित सभी कर्मियों का सराहनीय सहयोग मिला। कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन प्रबंधक संतोष कुशवाहा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला मिशन प्रबंधक नंदकिशोर साह ने किया।

Post navigation

Previous: Etawah News: मुस्लिम समुदाय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन में पुष्प वर्षा कर दिया सदभावना का संदेश
Next: Agra News : मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना स्कूल चलो अभियान का प्रदेश भर में किया गया शुभारम्भ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.