Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: चंबल क्रिकेट लीग-2 का हुआ उद्घाटन, पहले मैच में भिंड को हराकर इटावा विजयी

जनवाद टाइम्स 1 April 2023
Etawah News: चंबल क्रिकेट लीग-2 का हुआ उद्घाटन, पहले मैच में भिंड को हराकर इटावा विजयी
Share News
       

संवाददाता : दिलीप कुमार

इटावा/चकरनगर: चंबल विद्यापीठ द्वारा आयोजित ‘चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2’ का उद्घाटन चंबल आश्रम हुकुमपुरा ग्राउंड पर भव्यता के साथ हुआ। चंबल अंचल के भगत सिंह कहे जाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद डॉ. महेशचंद्र सिंह चौहान की शहादत दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि और गगनभेदी नारों के साथ इस क्रिकेट लीग का उद्घाटन हुआ।

IMG 20230401 WA0076
चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2′ उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शहीद डॉ महेश सिंह के अनुज और प्रसिद्ध इतिहासकार देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान चंबल अंचल के रणबाकुरों ने घाटी को लंबे समय तक आजाद रखा। इसका खामियाज़ा यह रहा कि उस दौर में इस अंचल को पिछड़ा रखा गया और आजादी के बाद भी सरकारों ने चंबल अंचल पर ध्यान नहीं दिया। वरिष्ठ लेखक और फिल्मकार नईम कुरैशी ने कहा कि इस बीहड़ में शहीदों को चाहने वाले युवा अलख जलाएं हुए हैं यह अनोखी बात है। सूरज रेखा त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि चंबल में हमेशा क्रांतिवीर पैदा हुए है। यहां तेजाबाई जैसी वीरांगना का हुईं। समारोह को धीरेंद्र सिंह भदौरिया, लोकगायक सद्दीक अली, लीग संरक्षक महेश सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। संचालन चंबल परिवार प्रमुख डॉ शाह आलम राना ने किया।

Etawah News: चंबल क्रिकेट लीग-2 का हुआ उद्घाटन, पहले मैच में भिंड को हराकर इटावा विजयी
उद्घाटन के बाद सिन्डौस (इटावा) और धानुकपुरा (भिंड) के बीच पहला मुकाबला हुआ। धानुकपुरा ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान सिन्डौस ने 103 रन बनाए। जवाब में उतरी धानुकपुरा टीम 11.4 ओवर में 74 रन में ही सिमट गयी। मैन ऑफ द मैच सिन्डौस टीम के निखिल रहे जिन्होंने 28 रन बनाए और 3 ओवर में 1 विकट झटके। मैन आफ द मैच ट्राफी चंबल परिवार से जुड़े नंदकुमार ने प्रदान किया। इस अवसर पर कुलदीप परिहार, गजेंद्र सिंह एडवोकेट, भोदल यादव प्रधान, आनंद मास्टर, देवेंद्र सिंह, आदिल खान, विनोद सिंह गौतम, अनिकेश आदि मौजूद रहे।
चंबल क्रिकेट लीग के संस्थापक डॉ शाह आलम राना ने बताया की लीग में औरैया, इटावा, जालौन और भिन्ड जनपदों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस लीग से चंबल घाटी की सकारात्मक छवि बन रही है। औरैया, इटावा, जालौन और भिंड जिला मुख्यालय से समान दूरी पर हुकुमपुरा स्थित चंबल आश्रम सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधि का केंद्र बन रहा है। बिलौड पंचायत का हुकुमपुरा गाँव कभी कुख्यात दस्यु सरगना रहे सलीम गुर्जर उर्फ पहलवान की वजह से सुर्खियों में रहा है। अब बदलाव की नई बयार बह रही है। इस बार भी यह आयोजन जन सहयोग और साथियों के श्रम सहयोग से यादगार हो रहा है। रात्रि में भारी बारिश और ओले पड़ने के बाद आयोजन संपन्न हुआ।

Post navigation

Previous: Etawah News: सेंटमेरी इन्टर कालेज में विद्यारंभ समारोह के साथ नए सत्र की हुई शुरुआत
Next: Bihar News पश्चिम चंपारण मनुआपुल से उत्तर प्रदेश के सिवरही तक नेशनल हाईवे निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण के लिए 218 .20 करोड़ रुपैया विमुक्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.