Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–अभियान बसेरा अंतर्गत वासविहीन परिवारों का अगले माह सर्वेक्षण कराई जाए- जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 25 February 2023
Bihar News--अभियान बसेरा अंतर्गत वासविहीन परिवारों का अगले माह सर्वेक्षण कराई जाए- जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा वैशाली समाहरणालय सभागार में राजस्व की समीक्षा बैठक में जिला के वैसे परिवार जो वासविहीन हैं ,का अगले माह सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान ऐसे परिवारों को आवश्यक सहयोग करें और यह सुनिश्चित कराएं कि कर्मचारी के अवसर पर इनको कोई परेशानी नहीं हो। अंचल अधिकारियों को ऐसे परिवारों को चिन्हित कर जमीन उपलब्ध कराने और नए जमीन पर जाने के लिए परामर्श देने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस अंचल में बेहतर कार्य होगा वहां के कर्मी एवं पदाधिकारी को प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 179 परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने का लक्ष्य है जिसकी सूची अंचल अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि 3 वर्ष पूर्व एक सर्वेक्षण कराया गया था जिसका अनुपालन करा दिया गया है।

Bihar News--अभियान बसेरा अंतर्गत वासविहीन परिवारों का अगले माह सर्वेक्षण कराई जाए- जिलाधिकारी
इस बैठक में अपरसमहर्ता के द्वारा बताया गया कि सभी अंचलों में सैरातों की सूची सरजमी सेवा पोर्टल पर सभी सूचनाओं सहित अपलोड की जानी है। जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को 28 फरवरी तक का समय दिया गया। सभी डीसीएलआर को सप्ताह में तीन दिन नियमित रूप से कोर्ट करने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कोर्ट के मामले को लंबित नहीं रखा जाए। अतिक्रमण से संबंधित कोर्ट में चल रहे मामलों पर जिलाधिकारी ने कहा कि जहां जरूरत हो वहां मापी कराएं और माफी का वीडियो ग्राफी जरूर करा लें।Bihar News--अभियान बसेरा अंतर्गत वासविहीन परिवारों का अगले माह सर्वेक्षण कराई जाए- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी के द्वारा सभी राजस्व कर्मचारियों का तिथि वार मुख्यालय निर्धारित करने का निर्देश दिया गया और कहा गया कि पंचायत सरकार भवन अथवा पंचायत भवन पर इनके बैठने की सभी जरूरी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएं।नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों के आ जाने से अब दो हल्का पर एक कर्मचारी का अनुपात हो गया है। निर्धारित तिथि के अनुसार इनके बैठने से आमजन को बड़ी सहूलियत होगी।
ऑनलाइन दाखिल खारिज की समीक्षा में सबसे अधिक मामले बिदुपुर में लंबित पाए गए। जिलाधिकारी के पूछने पर बताया गया कि प्रतिदिन औसतन 10 आवेदन दाखिल खारिज के प्राप्त हो रहे हैं।वर्तमान में कर्मचारी के स्तर पर 3400 एवं अंचल निरीक्षक का स्तर पर 800 आवेदन लंबित पाया गया परंतु यह सभी आवेदन समय सीमा के अंदर के थे।जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी कर्मचारियों से इस आशय का प्रमाण पत्र लिया जाए कि पिछले 14 दिन अर्थात 9 फरवरी से पहले का कोई आवेदन लंबित नहीं है और इसका सत्यापन राजस्व पदाधिकारियों से करा ली जाए। जो आवेदन निरस्त किए गए हैं उसके कारणों की जांच डीसीएलआर से कराई जाए। बैठक में बताया गया कि पिछले 20 दिनों में दाखिल खारिज के 17 हजार आवेदन राजस्व कर्मचारियों के द्वारा अग्रसारित किया गया है राजस्व कर्मचारियों के इस बेहतर कार्य की जिलाधिकारी के द्वारा प्रशंसा की गई।

Bihar News--अभियान बसेरा अंतर्गत वासविहीन परिवारों का अगले माह सर्वेक्षण कराई जाए- जिलाधिकारी
जिलाधिकारी के साथ बैठक में अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी महुआ श्री संदीप कुमार, वैशाली जिला के सभी डीसीएलआर, सभी अंचलाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी ,जिला मत्स्य पदाधिकारी ,खनिज विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : सड़क के किनारे युवक का शव मिलने पर जांच में जुटी पुलिस परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Next: Prayagraj News : सैनिकों, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों की समस्या समाधान हेतु जिला सैनिक बंधु की बैठक संगम सभागार में हुई संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.