अम्बेडकर नगर न्यूज : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष के चाचा का निधन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी

अम्बेडकर नगर न्यूज : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष के चाचा का निधन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले में वरिष्ठ पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह के छोटे अनुज व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अंबेडकरनगर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के चाचा दुर्ग विजय सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष का बीती रात लगभग 2 बजे के आस पास बड़ौदा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। आपको बता दें कि निधन की सूचना मिलते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।अम्बेडकर नगर न्यूज : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष के चाचा का निधन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी

     फ़ाइल फोटो  दुर्ग विजय सिंह

वरिष्ठ पत्रकार रूद्र प्रताप सिंह के निजी निवास स्थान आमा दरवेशपुर में शोक संवेदना देने वालों का दिन भर तांता लगा रहा। दुर्ग विजय सिंह बहुत ही मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे। दुर्ग विजय सिंह बहुत ही हंसमुख व्यक्ति थे जिससे भी वह मिलते थे उसको अपना बना लेते थे। उनके एकाएक जाने से समाज के सभी लोग दुखी हैं। दुर्ग विजय सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम को लगभग 6 बजे बड़ौदा में ही कर दिया गया। दुर्ग विजय सिंह को मुखाग्नि उनके पुत्र अश्वनी प्रताप सिंह ने दिया। अंतिम संस्कार के बाद शेष कार्यक्रम उनके पैतृक निवास स्थान आमा दरवेशपुर में किया जाएगा।

अम्बेडकर नगर न्यूज : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष के चाचा का निधन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी

      फ़ाइल फोटो  दुर्ग विजय सिंह

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों उनके पैतृक निवास स्थान आमादरवेशपुर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढाढस बधाया।इस मौके पर
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी, संगठन के जिला महामंत्री व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, तहसील अध्यक्ष आलापुर योगेंद्र यादव, संगठन मंत्री कृष्ण चंद्र दुबे, अनीस मसूदी पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष न्यौरी, राजकुमार मौर्य, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्लाक प्रमुख रामनगर विकास यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बलिराम गौतम, वरिष्ठ सपा नेता सदस्य जिला पंचायत अश्वनी यादव ,अंकुर सिंह, मेला व्यवस्था गोविंद साहब आशु सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मंडल मंत्री अनिल सिंह, युवा भाजपा नेता मंटू सिंह सहित अनेक लोगों ने उनके निजी निवास स्थान आमा दरवेशपुर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

Trending News