Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :देश के युवा राष्ट्र निर्माण में कर सकते है महत्वपूर्ण योगदान -मा0 सांसद

जनवाद टाइम्स 23 February 2023
IMG-20230223-WA0041
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत की जी 20 अध्यक्षता के उपलक्ष्य में ‘‘पड़ोस युवा संसद‘‘ कार्यक्रम का आयोजन मेहता हाल, प्रयाग संगीत समिति में किया गया।इस कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों के युवा मंडल सदस्यों, स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का निर्देशन कर रहीं नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय ने कार्यक्रम विषय से सभी को अवगत कराया। यह कार्यक्रम कुल 4 सत्रों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीया सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।IMG 20230223 WA0041

माननीया सांसद फूलपुर केशरी देवी ने कहा युवा वर्ग राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं.नईं पीढ़ी की भारतीय युवा शक्ति ने अपनी बुद्धि, कौशल और क्षमता के आधार पर दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया हैं. वे राष्ट्र निर्माण में सबसे अधिक महत्वपूर्ण योगदान देश के युवा ही कर सकते हैं। सांस्कृतिक सत्र का शुभारंभ फर्म्स चिट्स एवम सोसाइटीज प्रयागराज के सहायक रजिस्ट्रार संजय सिंह ने किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अतिथि देवो भवः पर गंगा दूतों यशी शुक्ला मोहिनी, अनुष्का पंडित तथा अन्य ग्रुप प्रतिभागियों ने ‘‘केसरिया बालम पधारो म्हारो देश‘‘ पर समूह नृत्य व सुनीता द्वारा एकल नृत्य, नुक्कड़ नाटक अभिनय संस्थान द्वारा नुक्कड़ प्रस्तुत कर प्रतिभागियों तथा दर्शकों का मन मोह लिया।
जी 20 के अंतर्गत युवाओं पर आधारित 5 प्रमुख विषयों पर सत्र 2 में अनुभवी विद्वानों द्वारा व्याख्यान दिए गए। सत्र 2 में भविष्य में कार्य का स्वरूप: उद्योग – 4.0, नवाचार एवं 21 वीं सदी के कौशल पर एम एस एम ई के प्रेम चंद्र ने, जलवायु परिवर्तन तथा आपदा जोखिम नियंत्रण पर प्रो० एन०बी० सिंह तथा पर्यावरण विद राम बाबू त्रिपाठी, लोकतंत्र व सुशासन में युवाओं की भूमिका पर डा० रमा सिंह स्वास्थ्य – युवाओं का एक एजेंडा पर प्रतापगढ़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० अवनीश पाण्डेय, वैश्विक शांति एवं सामाजिक सौहार्द पर इ०वि०वि० की डा० स्मृति सुमन ने युवाओं का मार्गदर्शन किया।जिला परियोजना अधिकारी एषा सिंह ने युवाओं को जलवायु परिवर्तन संबंधी नदी संरक्षण अभियान में युवाओं को आगे आने का आहवान किया।Prayaagraj News :देश के युवा राष्ट्र निर्माण में कर सकते है महत्वपूर्ण योगदान -मा0 सांसद

सत्र 3 में अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष तथा मिशन LiFE के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक जीवन शैली बदलाव पर वन अनुसंधान के प्रभारी डा ० संजय सिंह तथा वैज्ञानिक डा ० अनिता तोमर ने युवाओं को मार्गदर्शित किया। अंतिम सत्र 4 में प्रयागराज ले युवा प्रतिभागियों प्रशांत, निर्मल, अभिनव, रूपशंकर, रोहित, श्रुति, आंचल, अयांश, सपना, ऋषभ , सौरभ दुबे ने उक्त 5 विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती आभा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। लेखाकार अदनान उल्ला खां , राज्य प्रशिक्षक राम अवध कुशवाहा उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र की तरफ से दीवार घड़ी तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड के स्काउट्स तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों कुलदीप, रोहित, बल्लभ भाई पटेल, अमन, अमन, रितिका, गुड़िया, आरती, हिमांशु, बबिता , कुसुम आदि का सहयोग रहा।

Post navigation

Previous: आगरा जिलाधिकारी नवीन चहल द्वारा दो दिवसीय कला प्रदर्शनी रंगाम्बर 2023 का उद्घाटन 
Next: Prayagraj News :उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के मा0 अध्यक्ष एवं सदस्यगणों का जनपद प्रयागराज भ्रमण/बैठक कार्यक्रम 24 फरवरी को प्रस्तावित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.