आगरा जिलाधिकारी नवीन चहल द्वारा दो दिवसीय कला प्रदर्शनी रंगाम्बर 2023 का उद्घाटन 

Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा समाचार । जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, आगरा में आयोजित कला उत्सव के अवसर पर कला प्रवक्ता, शिक्षकों, डायट प्रशिक्षुओं एवं बच्चों के कलाकृतियों की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी रंगाम्बर 2023 का उद्घाटन फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

आगरा जिलाधिकारी नवीन चहल द्वारा दो दिवसीय कला प्रदर्शनी रंगाम्बर 2023 का उद्घाटन 

जिलाधिकारी महोदय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य स्तर पर इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रतिभाओं को देखने का अवसर प्राप्त हुआ, वास्तव में न केवल चित्रकला बल्कि क्राफ्ट में अपने वेस्ट को किस प्रकार से हम बेहतर उपयोग में लेकर आ सकते हैं, किस प्रकार से सुंदरता का हम प्रदर्शन कर सकते हैं, उसको यहां पर देखने का अवसर मिला।

आगरा जिलाधिकारी नवीन चहल द्वारा दो दिवसीय कला प्रदर्शनी रंगाम्बर 2023 का उद्घाटन 

उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे क्रिएटिव विचार शिक्षक और शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं ने प्रयोग में लाए हैं, जिससे कि वेस्ट का उपयोग बहुत ही अच्छे तरीके से किया जा रहा है, चाहे चार्ट पेपर पर हो, कैनवास पर हो या चाहे वेस्ट मटेरियल का प्रयोग करके हो बहुत ही सुंदर प्रस्तुति बच्चों के द्वारा और शिक्षकगणों द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

आगरा जिलाधिकारी नवीन चहल द्वारा दो दिवसीय कला प्रदर्शनी रंगाम्बर 2023 का उद्घाटन 

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने सुंदर प्रस्तुति करने के लिए सभी प्रतिभाग करने वाले शिक्षकगणों व उपस्थित बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट डा0 इन्द्र प्रकाश सिंह सोलंकी, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट श्री धीरेन्द्र कुमार एवं प्रवक्ता डायट डा0 डी0के0 गुप्ता सहित शिक्षकगण व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Trending News