दूरस्थ क्षेत्र से बाह पहुँचे इंग्लिश बाबा को एंटी रोमियो टीम ने भेजा घर

IMG_20200330_171451
Share News

संवाददाता सुशील चंद्र : क़स्बा बाह की एंटी रोमियो स्क्वेड की टीम ने दूरस्थ क्षेत्र से बाह पहुँचे इंग्लिश बाबा को जल पान कराया और उसके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना तथा कुछ देर विश्राम कराया।एंटी रोमियो के एस आई कुँवरपाल सिंह ने बताया कि

IMG 20200330 171451

लॉक डाउन के चलते बाबा बहुत दूर से पैदल ही चलकर थका हारा बाह पहुँचा था। वह भूख से व्याकुल था उसकी इस दशा को देखकर एंटी रोमियो की टीम ने उसको जलपान कराया और उसे कुछ देर आराम करने की सलाह दी।टीम ने बाबा से कहा कि तुम्हारे जाने के लिए किसी साधन की व्यवस्था करवाते हैं ।आराम करने के बाद इंग्लिश बाबा को

IMG 20200330 171517

एंटी रोमियो की टीम ने ट्रक में बैठाकर उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।बाबा ने एंटी रोमियो का आभार जताया।

Trending News