Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व0 श्री केशरीनाथ त्रिपाठी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

जनवाद टाइम्स 8 January 2023
Prayaagraj News :मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व0 श्री केशरीनाथ त्रिपाठी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज 08 जनवरी मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी रविवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व0 श्री केशरीनाथ त्रिपाठी जी के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किये तथा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी, तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोक संतृप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।IMG 20230108 WA0097

मा0 मुख्यमंत्री जी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि स्व0 श्री केशरीनाथ त्रिपाठी जी भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता थे। वे एक विचारवान, वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। कहा कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गये, उसका उन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उनकी एक विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता, समाज के प्रत्येक तबके को साथ लेकर चलने की सामथ्र्य, एक उत्कृष्ट अधिवक्ता, संविधानविद्, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष या विधानसभा के अध्यक्ष और एक राज्यपाल के रूप में सभी दायित्वों का उन्होंने कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। कहा कि आज प्रातः 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी भौतिक देह को छोड़कर परम धाम की यात्रा पर प्रस्थान किये है।Prayaagraj News :मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व0 श्री केशरीनाथ त्रिपाठी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस अवसर पर वे प्रदेश शासन की ओर से और प्रदेश की जनता की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां पर आये हुए है। उन्होंने कहा कि स्व0 श्री केशरीनाथ त्रिपाठी जी ने सहजता, सरलता, विद्वता एवं समन्वय का जो एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है, आज उस एक युग का अंत हुआ है। इस अवसर पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है। मा0 मुख्यमंत्री जी के अलावा मा0 विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना, मा0 जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, मा0 मंत्री श्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, मा0 सांसद रीता बहुगुणा जोशी सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों ने स्व0 श्री केशरीनाथ त्रिपाठी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post navigation

Previous: Bihar News : जन सुराज पदयात्रा के मोतिहारी जिला अधिवेशन में 3936 लोगों ने किया मतदान, कुल 3875 लोगों ने कहा जन सुराज राजनीतिक पार्टी बने
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज :  मुबारकपुर पिकार यादव बस्ती में सड़क मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे व गिटटे उखड़ने से राहगीर को आवागमन में हो रही परेशानी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.