नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

IMG_20191102_141420
Share News

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया : चचेरी बहन के घर सोने जा रही बालिका के साथ गांव के ही दबंग ने दुष्कर्म का प्रयास किया किया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया।

IMG 20191102 141420

ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम को अपने घर से चचेरी बहन के घर पर सोने जा रही दस वर्षीय नाबालिग कक्षा पांच की छात्रा को गांव के ही दबंग ने रास्ते में दबोच लिया और छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा इसी बीच किसी तरह छात्रा ने शोर मचाया दो उसका चाचा मौके पर पहुंच गया चाचा को देख दबंग मौके से देख लेने की धमकी देते हुए फरार हो गया छात्रा का पिता जसवंतनगर के एक मिल में मजदूरी करता है घटना के समय वह जसवंतनगर ही था बुधवार को पीड़िता को लेकर उसका पिता एवं उस का पिता एवं चाचा उसराहार थाने पहुंचे थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नंगला बिजली गांव पहुंचकर आरोपित विकास उर्फ टाइमपास को गिरफ्तार कर लिया बताया जाता है विकास काफी दबंग किस्म का है होली के दिन भी एक दिव्यांग को इसने पीट-पीटकर घायल कर दिया था थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा जा रहा है।

Trending News