Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

दवा लेने जा रही महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

जनवाद टाइम्स 19 March 2020
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया : शहर में दवा लेने आई एक गर्भवती महिला के वापस जाते समय कार सवार तीन लोगों ने दतावली नहर पुल से लोकटी पुल की तरफ जाने वाली सड़क पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। महिला ने एसएसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया। कोई कार्यवाही न होने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

ऊसराहार क्षेत्र के भरतिया चौराहा की रहने वाली एक गर्भवती महिला ने आरोप लगाया कि 16 जनवरी को जब इटावा दवा लेने आई थी। शाम को वापसी के समय चौधरी पेट्रोल पंप के पास सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान सफेद बोलेरो सवार भरथना के प्रदीप जिसे पहले से जानती थी। गाड़ी में दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ वहां पहुंच गया महिला से पूछताछ के बाद उसने उसे भरतिया छोड़ने का आश्वासन दिया। दतावली नहर पुल पार करने के बाद आरोपित ने गाड़ी लोकटी पुल की तरफ मोड़ दी इस दौरान गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने कुछ दूर जाकर गाड़ी खड़ी कर दी और डरा धमकाकर प्रदीप व दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। रात होने के कारण महिला थाने तो नहीं जा सकी लेकिन अगले दिन उसने एसएसपी को पत्र भेजकर घटना की जानकारी दी। हालांकि इस पर कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post navigation

Previous: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Next: कोरोना कहर : तेजस एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनें 31 मार्च तक निरस्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.