कोरोना वायरस को लेकर घबराएं नहीं, बरते सावधानी

IMG_20200313_194750
Share News

मनोज कुमार राजौरिया  इटावा : कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्लूएचओ) द्वारा महामारी घोषित किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और ज्यादा सतर्क हो गया है।आज जिला अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता गोष्ठी में डॉक्टरों ने अपील की कोरोना से डरें, नहीं बल्कि सावधानी बरते। इस दौरान वायरस से खुद को कैसे बचाएं तथा क्या- क्या सावधानी बरतें इस बारे में बताया गया।

IMG 20200313 194750

सीएमओ डॉ.एनएस तोमर ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी का रूप लेता जा रहा है, लेकिन देश में अभी किसी को ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। अभी किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, बल्कि इसके लिए तैयारी ज्यादा करनी है। आइसोलेशन वार्ड बनाए जा चुके हैं। लक्षण पाए जाने वाले मरीज के इलाज के दौरान संबंधित डाक्टरों तथा स्टाफ को विशेष सावधानी बरतनी हैं। ताकि वह मरीज का इलाज करते समय खुद को भी बचाए रखें। मास्क के बारे में कहा कि किसी स्वस्थ व्यक्ति को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है, बल्कि मास्क कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने वाले मरीज को लगाना जरूरी है।

IMG 20200313 194818

लोगों को हाथ मिलाने से बचना चाहिए। साथ ही स्वच्छता बरतते हुए सेनेटाइजर से हाथ धोते रहें।
डिप्टी एसीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव ने कहा कि पहले तो किसी से हाथ मिलाने से बचें। यदि मिला भी लिया है तो सेनेटाइजर से हाथ जरूर धोएं, जितनी बार हाथ मिलाएं उतनी ही बार हाथ धोएं। बताया कि तेहरान से आए व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन उसकी घर पर निगरानी की जा रही है। अभी 14 दिन तक निगरानी की जाएगी। कहा कि लोगों को खुद का बचाव और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरुरत है। खांसते समय क्या करें के बारे में भी बताया।
डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ. चेतन शर्मा ने लोगों से अपील की कि वह कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। कोरोना वायरस के लक्षण अलग-अलग हैं। कहा कि लोगों को बार-बार हाथ धोने पर ज्यादा जोर देना चाहिए। गोष्ठी में प्रभारी सीएमएस डॉ.जेपी चौधरी, डॉ.वीके शाहू, डॉ.पारितोष शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डॉ.महेश चंद्रा, डॉ.महेंद्र कुमार, डॉ.पीके गुप्ता, डॉ.दीपक गुप्ता, डॉ.आलोक, डॉ. निखिलेश, डॉ.रहीशुद्दीन, मो.सगीर आदि के अलावा फार्मासिस्ट, नर्सें उपस्थित रहीं।

Trending News