अम्बेडकर नगर न्यूज थाना जहांगीरगंज पुलिस ने दोपाहिया व चारपहिया वाहन चलाया चेकिंग अभियान

IMG-20220219-WA0034
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थाना जहांगीरगंज थाना प्रभारी शम्भू नाथ कन्नौजिया ने शनिवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने दुपहिया वाहन सवारों के हेलमेट न पहनने पर चालान किया। जबकि चार पहिया वाहन चालकों के भी मास्क न पहनने पर चालान किए गए। पुलिस ने अधिक वाहनों के चालान करते हुए नियमों के पालन की अपील की।

 

IMG 20220219 WA0036

 

जिले में चुनावी समर जोरों पर चल रहा है। ऐसे में कोविड के नियम और आचार संहिता के नियम पालन कराना भी बेहद जरुरी है।जिसके चलते पुलिस सड़क पर उतर चुकी है। शहर व देहात सहित कई मार्गो पर नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान ने चलाया जा रहा है। सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया। अंबेडकर नगर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशानुसार जिले के अलग-अलग क्षेत्र में थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अलग अलग बैरियर पर वाहन चेकिंग की। पुलिस ने वाहन चालकों की तलाशी ली। पुलिस ने हेलमेट व मास्क न पहनने वालों का भी चालान किया। वहीं जहाँगीरगंज प्रभारी शम्भू नाथ ने भी पुलिस टीम के साथ जहाँगीरगंज सम्पर्क मार्ग राजेसुल्तानपुर अलाउपुर पुल पर चेकिंग की। सड़क पर पुलिस बल देखकर वाहन चालक रास्ते बदलकर जाते नजर आऐ ।

 

अम्बेडकर नगर न्यूज थाना जहांगीरगंज पुलिस ने दोपाहिया व चारपहिया वाहन चलाया चेकिंग अभियान

इस मौके पर उप निरीक्षक श्याम बदन यादव कांस्टेबल ज्ञानेंद्र सिंह एडीओ पंचायत हरीश चंद्र कौशिक आदि मौजूद रहे।

You may have missed