Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा चौथी में मायके आई नवविवाहिता ने कुएं में कूदकर दे दी जान

जनवाद टाइम्स 17 February 2020
IMG_20200217_231132
Share News
       

मनोज कुमार राजौरिया :सहसों थाना क्षेत्र के एक गांव में चौथी में अपने मायके आई नवविवाहिता कुएं में कूद गई। घर वालों को पता चला तो आनन फानन में उसको कुएं से निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मायके वालों ने पुलिस को बताया कि महिला अपने पति से किसी बात को लेकर नाराज थी और इसीलिए उसने ये कदम उठाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

IMG 20200217 231132

सहसों थाना के गांव अजीत गढ़िया के रहने वाले सुखराम सिंह पाल ने अपनी पुत्री सुनीता पाल की शादी बकेवर थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा के रहने वाले अरुण सिंह पाल के साथ 10 फरवरी 2020 को की थी। 14 फरवरी को सुनीता के मायके पक्ष के लोग चौथी चलाकर घर वापस लाए थे। सुनीता मायके में आने के बाद से ही काफी दुखी थी। पूछने पर मां व भाभी को बताया कि उसके पति ने उसको काफी बुरा भला कहा है और अब ससुराल न आने को भी बोला है। घर वालों ने उसको समझा बुझा दिया। लेकिन महिला के मन में पति की बात घर कर गई थी और रविवार की रात को खाना खाने के बाद सभी सोने लगे। इसी बीच सुनीता अपने पति से बातचीत करने लगी। घर वालों को लगा कि वह सो जाएगी। लेकिन सोमवार की सुबह जब वह चारपाई पर नहीं दिखाई दी तो इधर उधर खोजा गया। तभी किसी ने बताया कि रात के समय कुएं में कुछ गिरने की आवाज आई थी। इस पर कुएं में देखा गया तो महिला पड़ी थी। जैसे तैसे उसको बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह ने युवती के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत करते हुए संबंधित थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए

Post navigation

Previous: रामनगर रेलवे ओवरब्रिज का जिला स्तरीय पेपर वर्क पूरा, परियोजना जल्द हो सकती है शुरू
Next: UP Board 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल से शुरू, 56 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कन बढ़ी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.