Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

रामनगर रेलवे ओवरब्रिज का जिला स्तरीय पेपर वर्क पूरा, परियोजना जल्द हो सकती है शुरू

जनवाद टाइम्स 17 February 2020
Share News
       

मनोज कुमार राजौरिया इटावा: रामनगर रेलवे क्रासिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना को अब पंख लग गए हैं। डीएम जेबी सिंह ने निर्माण से पहले आवश्यक क्लोजर सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। यह सर्टिफिकेट इस कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। अब परियोजना का सतही काम पूरा हो चुका है। अगले तीन चार महीनों में इस परियोजना को मंजूरी भी मिल जायेगी।

रामनगर आरओबी को रेलवे ने वर्ष 2013-14 में स्वीकृत कर दिया था। रेलवे को राज्य सरकार से इस परियोजना को लेकर हरी झंडी मिलनी थी। रेल लाइन के ऊपर के हिस्से पर पुल का निर्माण रेलवे को करना है। बाकी दोनों तरफ की एप्रोच राज्य सेतु निगम को तैयार करना है। रेलवे ने अपने हिस्से की परियोजना स्वीकृत कर दी। राज्य सरकार ने इस तरफ कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। फलस्वरूप फाइल रेलवे मंत्रालय में ही धूल फांकती रही। भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया आरओबी निर्माण को लेकर लोकसभा में मामला उठा चुके हैं। इसके बाद ही आरओबी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई।
राज्य सेतु निगम और रेलवे के बीच फिजिबिल रिपोर्ट पर संयुक्त हस्ताक्षर होने के बाद सेतु निगम ने आरओबी निर्माण के लिए करीब 55 करोड़ रुपये का खर्च आंका। अब इस प्रक्रिया में वन विभाग, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग एवं नगर पालिका परिषद को अपने अपने हिस्से का काम कराने के लिए बजट का आंकलन देना है। वन विभाग को रास्ते के पेड़ काटने हैं। विद्युत विभाग को अपनी 11 हजार एवं एलटी लाइनों को शिफ्ट करना है। दूरसंचार विभाग को ओएफसी सहित अन्य भूमिगत केबलों को तथा नगर पालिका को अपनी पेयजल आपूर्ति एवं सीवर लाइन को शिफ्ट करना है। नगर पालिका ईओ अनिल कुमार ने अपनी सर्वे रिपोर्ट तैयार करके भेज दी है। नगर पालिका ने पेयजल लाइनों एवं सीवर लाइन की शिफ्टिंग के लिए 1.30 लाख रुपये का बजट मांगा है। इसी प्रकार बिजली विभाग ने करीब 1.70 लाख एवं दूरसंचार विभाग ने 12 लाख रुपये का बजट मांगा है। सेतु निगम इन विभागों को सर्वे के आधार पर की गई डिमांड के अनुसार धनराशि जारी करेगा। इसके बाद सभी विभाग पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने में अपने अपने हिस्से का काम पूरा कराएंगे। वन विभाग
की रिपोर्ट अब आनी शेष है।
सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक नवाब सिंह नेे बताया कि जिलाधिकारी का क्लोजर सर्टिफिकेट मिल चुका है। अब पुन: नए सिरे से आरओबी का स्टीमेट शासन को भेजा जाएगा। रेलवे अपने हिस्से के पुुल के निर्माण को पहले ही स्वीकृत कर चुकी है। अब सेतु निगम और रेलवे के बीच एमओयू साइन होने के बाद शासन से बजट आवंटित होगा। इस प्रक्रिया में दो तीन महीने का समय लग सकता है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पुल का निर्माण शुरू होने से पहले की प्रारंभिक औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
यह होता है क्लोजर सर्टिफि केट
इटावा। किसी भी आरओबी के निर्माण से पहले क्लोजर सर्टिफिकेट जारी होना जरूरी होता है। बगैर इस सर्टिफिकेट के परियोजना स्वीकृत नहीं की जा सकती। इस सर्टिफिकेट में जिलाधिकारी को यह प्रमाणपत्र देना होता है कि ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने पर रेलवे क्रासिंग को स्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा।

Post navigation

Previous: जनपद प्रतापगढ़ में आज मौर्य वंश के गौरव का अन्तर्राष्ट्रीय पंचशील मुकुट से हुआ सम्मान
Next: इटावा चौथी में मायके आई नवविवाहिता ने कुएं में कूदकर दे दी जान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.