Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मौनी अमावस्या के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की मंडलायुक्त द्वारा समीक्षा एवं विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 29 January 2022
Prayagraj News :मौनी अमावस्या के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की मंडलायुक्त द्वारा समीक्षा एवं विभिन्न स्थलों का निरीक्षण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

माघ मेले के तृतीय स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की समीक्षा के दृष्टिगत मंडलायुक्त श्री संजय गोयल ने आज मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागों द्वारा की गई तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उन्होंने संगम नोज के विभिन्न स्थानों पर मेला प्राधिकरण द्वारा अनुमन्य नावों की रेट लिस्ट लगाने तथा किला घाट के निकट एक एडिशनल वॉच टावर एवं पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। यह निर्देश श्रद्धालुओं को नाविकों द्वारा ठगी से बचाने तथा किलाघाट की तरफ भ्रमण कर रहे श्रद्धालुओं की निगरानी बढ़ाने के दृष्टिगत लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त जल पुलिस के अधिकारियों को सभी नाविकों से बोटिंग के दौरान श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट्स पहनाने के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने को भी कहा है। नाविकों द्वारा अनुपालन ना करने पर उनकी बोट सीज़ करने के निर्देश दिए हैं।

 

Prayagraj News :मौनी अमावस्या के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की मंडलायुक्त द्वारा समीक्षा एवं विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने मेले के विभिन्न सेक्टरों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क की संख्या बढ़ाते हुए संगम नोज के आसपास एक थर्मल स्कैनिंग सेंटर स्थापित करने के भी निर्देश दिए हैं जिससे उनकी विजिबिलिटी और बेहतर हो सके एवं श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कठिनाई ना हो। साथ ही अधिक भीड़भाड़ वाले घाटों के समीप सफाई गैंग की संख्या बढ़ाकर कूड़ा उठाने के कार्य को और सक्रियता से करने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने घाटों पर हर हालत में पूर्ण सफाई सुनिश्चित करने को कहा है।

IMG 20220128 WA0092

इसी क्रम में मंडलायुक्त ने पब्लिक टॉयलेट कंपलेक्स का भी औचक निरीक्षण कर वहां कार्यरत सफाई कर्मियों से बातचीत की। शौचालयों में अपेक्षा अनुसार सफाई ना पाए जाने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई कर्मियों को समय-समय पर सफाई किट उपलब्ध कराने तथा सारे शौचालयों एवं यूरिनल्स को पूर्णतः साफ रखने के निर्देश दिए हैं।

IMG 20220128 WA0093

मंडलायुक्त ने मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी वीविंग सेंटर एवं कोविड-19 कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा मेले में सुरक्षा एवं कोविड की दृष्टि से की जा रही कार्यवाही की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पुलिस विभाग के तैनात अधिकारियों को मौनी अमावस्या के स्नान के दृष्टिगत और तन्मयता से एवं अन्य विभागों के अधिकारियों से बेहतर समन्वय बनाते हुए काम करने को भी कहा है।

Prayagraj News :मौनी अमावस्या के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की मंडलायुक्त द्वारा समीक्षा एवं विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री रवि रंजन, मेला अधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक मेला श्री राजीव नारायण मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नानक सरन समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: आचार संहिता में चल रहा निर्माण कार्य।
Next: प्रतापगढ़ न्यूज :  कुंडा विधानसभा में सपा प्रत्याशी  का सीओ जियाउल हक की पत्नी परवीन आज़ाद ने जताया विरोध

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.