फरवरी में नहीं होंगे CSJMU विषम सेमेस्टर एग्जाम

CSJMU odd semester exam will not be held in February
Share News

ब्यूरो संवाददाता: मनोज कुमार राजौरिया

कानपुर: कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने विषम सेमेस्टर 2021 परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यूनिवर्सिटी ने आज 25 जनवरी, 2022 को जारी एक नोटिस के अनुसार परीक्षाएं स्थगित करने की सूचना दी। विश्वविद्यालय ने कहा है कि फरवरी, 2022 के लिए निर्धारित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और अब इन्हें 25 फरबरी 2022 से आयोजित किया जा सकता है। आपको बता दे की विश्वविद्यालय द्वारा 01 फरबरी 2022 से परिक्षाए करने के लिए सेमेस्टर परीक्षाओ का कार्यक्रम घोषित कर दिया था।

CSJMU odd semester exam will not be held in February

यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने COVID-19 महामारी की खराब स्थिति के कारण इन परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। राज्य में पहले से ही प्रतिबंधों के साथ, विश्वविद्यालय ने यह विचार करने के बाद इन परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया कि छात्र ऐसे समय में ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए कैंपस में नहीं आ पाएंगे।

 

 

You may have missed