Etawah News: BJP has repeated Sadar candidate, we will give him the defense: Deepak Raj
ब्यूरो संवाददाता
इटावा/इकदिल: बहुत किया इंतजार अबकी बार आर-पार का संकल्प लेकर चल रहे मिशन इकदिल ब्लॉक के संयोजक दीपक राज ने बताया कि आजकल उन ग्राम पंचायतों के जहां-जहां चुनाव बहिष्कार के बैनर लगे हुए हैं के गांव व ग्राम पंचायतों से लगे हुए मजरों में जाकर मिशन के लोगों द्वारा यह देखा जा रहा है कि ब्लॉक की घोषणा न होने के कारण आक्रोशित लोगों मे चुनाव बहिष्कार करने का कितना जज्बा और जोश है। इसके तहत आज तीन मजरों नगला शंकर, नगला बढ़ईयान, नगला मानसिंह मैं जाकर लोगों से संपर्क किया गया और उनसे पूछा की आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उनका क्या नजरिया रहेगा।

नए विकासखंड से संबंधित पूरी जानकारी देने के बाद मिशन संयोजक ने लोगों से ब्लॉक को लेकर चुनाव बहिष्कार बारे में जानकारी लेनी चाही इसके तहत उन्होंने कई लोगों से बातचीत की फिर बताया कि शिवबरन का कहना है कि ब्लॉक हम लोगों के लिए इस समय बढ़पुरा पड़ता है जो कि हमारे यहां से बहुत दूर है जिसकी वजह से हम लोग ब्लॉक से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं क्योंकि दूरी की वजह से यहां के लोग ब्लॉक पर जिस तरह से सुविधाओं के लिए जाना चाहिए वह वहां नहीं पहुंच पाते हैं और वहां के कर्मचारी और अधिकारी यहां पर गांव में नहीं आते जिससे हम लोगों को योजनाओं के बारे में भी कोई पूरी जानकारी नहीं मिलती है विजय सिंह ने बताया कि मैं एक बार ब्लॉक पर गया था जिसमें एक कागज कम पड़ जाने पर जब कर्मचारी ने कहा कि इस कागज को लेकर के आइए तो मुझे सोचना पड़ गया कि एक बार तो मैं बमुश्किल आ पाया हूं अब दोबारा में कैसे पहुंचे एक बार फिर गया तो उस कर्मचारी ने कहा कि इस पेपर में यह कमी है फिर मैंने जाना छोड़ दिया अगर हमारा ब्लॉक पास में होता तो हम अपना काम पूरा करवा सकते थे रामदास ने भी अपना दर्द बयान करते हुए दूरी को ही सबसे बड़ा रोड़ा बताया और कहा कि अगर यह दूरी खत्म हो करके हमारा ब्लॉक यहां पर बन जाएगा हमारे पास में तो हम कई सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे शेर सिंह और सतवीर ने भी अपनी समस्या को व्यक्त करते हुए दूरी और क्षेत्रवाद को सबसे बड़ा रोड़ा बताया क्षेत्रवाद के संबंध में उन्होंने कहा कि उधर के क्षेत्र के लोग इधर के क्षेत्र वालों को कोई काम नहीं होने देते वह अपना काम पहले करवा लेते हैं जिससे इधर के लोग परेशान हो जाते है ।
इसी प्रकार संयोजक ने आगे बताया कि जब मैं नगला मानसिंह जो कि ग्राम पंचायत चांदनपुर में आता है वहां गया तो लोगों से संपर्क करने पर उनसे बातचीत की और नीरज कुमार प्रदीप कुमार विपिन कुमार बृजेश कुमार ने भी विकासखंड की दूरी एवं क्षेत्रवाद सबसे बड़ी समस्या बताइए उन्होंने कहा की अगर नए विकासखंड की घोषणा नहीं की जाती है तो हमारी पूरी ग्राम पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेगी और कहा कि भाजपा सरकार ने अपना कैंडिडेट रिपीट किया है लेकिन हम उसको जिताकर रिपीट नहीं करेंगे हम उसे रिपीट की जगह डिफीट देंगे। इसी दौरान भीड़ में आई हुई महिलाओं ने भी अपना कष्ट व्यक्त किया कहा कि हम लोग तो दूरी की वजह से कभी बढ़पुरा विकासखंड जा ही नहीं पाते हैं काफी लोगों ने बताया कि मैंने अभी तक विकासखंड नहीं देखा कि कैसा होता है इसी प्रकार नगला बढ़ईयान जोकि ग्राम पंचायत जखोली में आता है वहां भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला लोग ब्लॉक को लेकर काफी उत्साहित थे कह रहे थे की यहां की विधायक सरिता भदौरिया ने हम लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है विश्वासघात किया है हम किसी भी कीमत पर इनको दोबारा विधायक नहीं बनने देंगे क्योंकि पिछला चुनाव उन्होंने इसी बात पर जीता था कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी हम सबसे पहला काम ब्लॉक बनवाने का ही करूंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है।