Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

क्या आप भक्त या अंधभक्त तो नहीं?

जनवाद टाइम्स 24 January 2022
IMG-20220124-WA0028
Share News
       

क्या आप भक्त या अंधभक्त तो नहीं?

– रजनीश शुक्ल

आज समाज एक विचित्र माहौल में घुटन महसूस कर रहा है। यहां आज हर इंसान या तो भक्त के तमगे से नवाजा जाता है या फिर अंधभक्त के।

रास्ते में, गलियों में, बाज़ार में, चौराहे पर या फिर पड़ोस में ही अब अपने निजी विचार रखने में भी डर लगता है। यदि आप अपने क्षेत्र, प्रांत या देश की शान में कुछ अच्छा बोल गए तो आप को भक्त या अंधभक्त समझा जाएगा भले ही आप पॉलिटिकल एंगल को स्पर्श किए बिना ही क्यों ना बोल रहे हों।

दूसरी तरफ यदि आप खिलाफ बोल रहे हैं तो अन्य पार्टी के समर्थक आप को भक्त, अंधभक्त, पप्पू, फलाना, ढिमका बुला कर खिल्ली उड़ाएंगे।

 

IMG 20220124 WA0028

ना जाने ये कौन सा चस्मा लगा लिया है देश ने, हाल में की, उन्हें ये दो शब्द के अलावा कुछ दिखता ही नहीं – भक्त या अंधभक्त।

मगर किसी के बारे में बिना जाने समझे भी लोग उन्हें इन नामों से आज बुला रहें हैं। आपने विचार रखा और बस, फिर उसको किसी एक नाम की उपाधी मिल जाएगी। देखना है तो सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर वगैरा पर ही देख लीजिए। ऐसे लाखों उदाहरण मिल जाएंगे।

मगर आंखों पर पट्टी बांध कर चलना अच्छी बात नहीं। धृतराष्ट्र न बनो, गिर जाओगे। मैं मानता हूं की कुछ व्यक्ति हैं जो निजी स्वार्थ के हेतु ऐसा करते हैं। पर सिर्फ कुछ बुरे लोगों के वजह से सब बुरा बन जाए, ये कहां तक जायज है। आप ही बताइए?

 

IMG 20220124 WA0028

कुछ बुराइयां है हर जगह। तो उसी को पकड़ कर घिसते रहें या फिर उससे आगे निकले और एक नई दिशा में कदम बढ़ाए। लोगों को भी बोलने दें, उनकी भी सुने और फिर जो सही है वो चुने और करें।

मैं बस ये जानता हूं कि एक सिक्के के २ पहलू हमेशा होते हैं। हम बस उस पर ज्यादा फोकस करते हैं जो नेगेटिव है। अगर पॉजिटिव साइड पर अपना फोकस बढ़ा देंगे, तो कतरा कतरा ही सही, पर बुराई दम तोड़ती दिखेगी। और समाज में फैलती इस बुराई का अंत अनिवार्य है। एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए।

अगर समाज में भक्षक है तो रक्षक भी है। और आप को रक्षक बनना है।

विचार रखने कि स्वतंत्रता सब को मिलनी चाहिए। फिर वो किसी भी विषय के पक्ष में हो या विपक्ष में। आप अगर हर किसी को बिना सोचे विचारे भक्त या अंधभक्त बुलाने लगेंगे तो आम जनता अपने विचार रखना बंद कर देगी। इस भय से की कहीं उन्हें भक्त या अंधभक्त तो नहीं कह दिया जाएगा। और समाज में विचारों का आकाल पड़ जाएगा। इन्सान समाज हित, प्रांत हित, देश हित भुला कर फिर वही बोलेगा जो बाकी सुनना चाहते हैं।

ये रोग है। जिसका इलाज जल्द से जल्द करना होगा। ताकि लोग फिर से बोल सकें, विचारों का आदन प्रदान कर सकें और देश हित में सही निर्णय लिए जा सकें। जो कि सब के हित में हो।

कलम रखने से पहले हाथ जोड़ कर विनम्र निवेदन करूंगा कि इन सब्दों का प्रयोग बंद किया जाए। धन्यवाद।

Post navigation

Previous: Bihar news प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत 01 लाख रूपये की राशि भी डिजिटली भेजी गयी धीरज के एकाउंट में
Next: Bihar news :- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.