मेरठ न्यूज: मांझा त्यागो अभियान शुरू

Meerut News: Manjha renounce campaign started.

Meerut News: Manjha renounce campaign started.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

सामाजिक वानिकी प्रभाग, मेरठ व एनवायरमेंट क्लब व वन विभाग मेरठ ने संयुक्त रूप से ‘मांझा त्यागो’ अभियान शुरू किया। जिसमें लोगों को मांझे से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत लघु फिल्म, हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक, शपथ ग्रहण आदि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्था के सदस्यों ने बताया की एनजीटी के आदेशानुसार चाइनीज मांझा बैन है। बेचने व प्रयोग करते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना व जेल का प्रावधान है। ब

संत पंचमी पर जब बच्चे और बड़े भी पतंग उड़ाते हैं। तो समय वो भूल जाते है की वह मांझा कितना खतरनाक होता है। अगर वो मांझा तेजी हमारे हाथ की उंगलियों पर चल जाए तो उंगली कट जाती है। उसी प्रकार जब हम आसमान में बहुत ऊंचाई तक पतंग उड़ाते हैं। तब हमारे हाथ और आसमान के बीच में बहुत सारे पक्षी भी आते हैं। जो इस नुकीले मांझे की चपेट में आ जाते हैं। और उनके पर कट जाते हैं। जिस कारण वह पक्षी घायल होकर जमीन पर गिरकर अपना दम तोड देते हैं। संस्था के सदस्यों ने जनता से अपील की है। की इस बार बसंत पंचमी पर हम सब को इस नुकीले जानलेवा मांझे को त्याग देना चाहिए। ताकि हमारी उंगलियों के साथ साथ पक्षी भी सुरक्षित रह सके। तो इस बार, पतंग उड़ाने से पहले जिंदगी चुनना, मांझा नहीं।

You may have missed