Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से उत्पन्न हुई समस्याओं के निदान हेतु मंडलायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया

जनवाद टाइम्स 22 January 2022
Prayagraj News :गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से उत्पन्न हुई समस्याओं के निदान हेतु मंडलायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

माघ मेला में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से उत्पन्न हुई समस्याओं के तत्काल निदान हेतु मंडलायुक्त श्री संजय गोयल ने मेला अधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान एवं अन्य अधिकारियों समेत मेले के सबसे प्रभावित क्षेत्रों का आज निरीक्षण कर स्थिति का जायजा दिया। सेक्टर 3 स्थित गंगद्वीप, सेक्टर 2 तथा अन्य प्रभावित स्थानों पर सिंचाई विभाग द्वारा नदी के जल को मेला क्षेत्र में आने से रोकने हेतु की गई कार्यवाही का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त ने मैनपावर, ट्रैक्टर्स एवं पंप्स की संख्या बढ़ाकर मेला क्षेत्र से पानी को तत्काल निकालकर वहां बालू डलवाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल स्तर की निरंतर निगरानी करने एवं किसी भी परिस्थिति में अगर जल स्तर में और भी वृद्धि के संकेत मिलते हैं तो उसके दृष्टिगत पहले से ही पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। गंगा नदी का जलस्तर विगत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष लगभग 3.5 फुट ऊपर है।

Prayagraj News :गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से उत्पन्न हुई समस्याओं के निदान हेतु मंडलायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल निगम के अधिकारियों द्वारा की जा रही धीमी कार्यवाही पर खासी नाराजगी व्यक्त की जिस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा उनको अवगत कराया गया की जल स्तर में वृद्धि के कारण आसपास के क्षेत्रों का वाटर टेबल ऊपर आ गया है जिसकी वजह से पानी का सीपेज हो रहा है। सभी प्रभावित संस्थाओं में यही सीपेज का पानी आ रहा है तथा बार-बार ड्रेन आउट करने के पश्चात भी पानी भरता जा रहा है। इस पर मंडलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में और बालू डलवाने एवं और अधिक पंप लगाकर पानी को निरंतर ड्रेन आउट करने के निर्देश दिए।

Prayagraj News :गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से उत्पन्न हुई समस्याओं के निदान हेतु मंडलायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया

जलस्तर में वृद्धि होने से गंगद्वीप की सभी प्रभावित 44 संस्थाओं एवं प्रयागवालों को सेक्टर 5 एवं अन्य स्थानों पर सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ मेला अधिकारी के निर्देशन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है। परंतु कई श्रद्धालु सेक्टर 5 में स्थानांतरित नहीं होना चाहते। यह संज्ञान में आने पर मंडलायुक्त ने सभी संस्थाओं की एक सूची बनाकर जो लोग भी सभी मूलभूत सुविधाएं देने के पश्चात भी स्थानांतरित नहीं होना चाहते उनसे लिखित में सहमति लेने के निर्देश दिए हैं।

मंडलायुक्त ने गंगद्वीप के प्रभावित श्रद्धालुओं को सेक्टर 5 के जिस स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है उसका भी निरीक्षण कर वहां शौचालय, बिजली, पानी जैसी अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी की सुरक्षा हेतु वहां पुलिस बल की भी तैनाती हेतु मेला अधिकारी को निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त के संज्ञान में यह भी लाया गया कि इस वर्ष कई संस्थाओं को अनुमन्य सुविधाएं विगत वर्षों की तरह अभी तक नहीं मिल सकी हैं जिस पर उन्होंने मेला अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी संस्था जिस सुविधा के लिए अनुमन्य है एवं जो उसे विगत वर्षों में मिलती रही हैं उसे वह सुविधाएं दी जाएं। साथ ही उन्होंने सभी संस्थाओं में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है या नहीं इसे एक टीम लगाकर क्रॉस चेक करने के भी निर्देश दिए हैं।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :यूपीटीईटी परीक्षा 2021 की पुनः आयोजित होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थिंयों को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा
Next: Prayagraj News: पीडीए वीसी/मेलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.