Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: पीडीए वीसी/मेलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ

जनवाद टाइम्स 22 January 2022
Prayagraj News: पीडीए वीसी/मेलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष/मेलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चैहान शुक्रवार को माघ मेला क्षेत्र के परेड ग्राउण्ड के त्रिवेणी मार्ग पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया। ‘‘तुलसी कथा रघुनाथ की’’ एवं स्थानीय ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विषयक प्रदर्शनी मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी के लिए लगायी गयी है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष/मेलाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी प्रयागराज के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व से सम्बंधित स्थलों तथा गोस्वामी तुलसी दास जी के द्वारा रचित रामकथा से सम्बंधित प्रसंगों के बारे में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी के लिए उपयोगी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में प्रयागराज के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों का एक स्थान पर संकलन होना प्रदर्शनी के महत्व को और अधिक बढ़ाता है।

Prayagraj News: पीडीए वीसी/मेलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ

प्रदर्शनी में बडे़ हनुमान जी, अक्षयवट, संगम, उल्टा किला, खुशरोबाग, श्रृंगवेरपुर धाम, मनकामेश्वर, नौलखा मंदिर, विश्वविद्यालय, आनंद भवन, जैन मंदिर, तारामण्डल, भरद्वाज मुनि, ललिता देवी, नागवासुकी मंदिर सहित अन्य धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों से सम्बंधित जानकारी दिये जाने हेतु प्रदर्शनी लगायी गयी है। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी-इन्द्रमणि पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी-ऋषभ देव त्रिपाठी, कर्मवीर खरे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Prayagraj News: पीडीए वीसी/मेलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ

इसके पूर्व प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष/मेलाधिकारी ने एचडीएफसी बैंक की मोबाइल एटीएम वैन का भी फीता काटकर शुभारम्भ किया। श्री अजय कुमार गुप्ता, क्लस्टर हेड ने बताया कि मोबाइल एटीएम वैन मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगी तथा इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में ही पैसा निकालने में सुविधा रहेगी। इस अवसर पर श्री मनीष श्रीवास्तव, श्री अमित चतुर्वेदी एवं आशुतोष द्विवेदी सहित एचडीएफसी बैंक अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से उत्पन्न हुई समस्याओं के निदान हेतु मंडलायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया
Next: Bihar News: माकपा के पश्चिम चम्पारण जिला कमेटी का 23वा सम्मेलन प्रारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.