Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

UP ELECTION 2022: बसपा की पहली सूची में सामाजिक समीकरण को साधने का प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 16 January 2022
UP ELECTION 2022: Attempt to solve social equation in BSP's first list

UP ELECTION 2022: Attempt to solve social equation in BSP's first list

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

लखनऊ: देश के सबसे बड़े सूबों में से एक यूपी में चुनावी रणभेरी बज चुकी है। सात चरणों में होने वाले चुनाव के लिए राजनीतिक दल चुन चुन कर उम्मीदवारों को पेश कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची में सामाजिक समीकरण को साधने का पूरा प्रयास स्पष्ट तौर पर दिख रहा है। पार्टी ने पहले चरण के चुनाव के लिए 53 उम्मीदवारों के नाम जारी किए। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इन सीटों को जीतने के लिए पार्टी की ओर से विशेष रूप से योजना तैयार की गई है। बसपा की ओर से जारी की गई सूची में अल्पसंख्यक से लेकर ब्राह्मण उम्मीदवारों तक का पूरा ख्याल रखा गया है। पार्टी की ओर से जारी की गई सूची में करीब 17 फीसदी ब्राह्मणों को टिकट दिया गया है।

UP ELECTION 2022: Attempt to solve social equation in BSP's first list

अल्पसंख्यकों पर सबसे अधिक जोर
मायावती का सबसे अधिक जोर अल्पसंख्यक समुदाय को साधने पर दिख रहा है। इसलिए, वे दलित के बाद अल्पसंख्यकों को साधने में जुटी दिख रही हैं। मायावती अपने पुराने दलित+मुस्लिम+ब्राह्मण वोट बैंक की तरफ जाता हुआ दिख रही हैं। यह 14 मुस्लिम समाज के उम्मीदवारों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है।

UP Election 2022: इटावा की नजर से उत्तर प्रदेश का किंग मेकर कौन? जाने युवाओ की राय 

जाट वोट बैंक को भी साधने की कोशिश
यूपी चुनाव में मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट मतदाताओं को साधने का भी पूरा प्रयास किया है। पार्टी की ओर से करीब 19 फीसदी जाट उम्मीदवार उतारे गए हैं। पार्टी ने 10 जाटों को टिकट दिया है। इस इलाके में जाट वोटरों की संख्या काफी ज्यादा है।

Post navigation

Previous: UP ELECTION 2022: सपा-RLD गठबंधन ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्‍ट
Next: UP ELECTION 2022: कांग्रेस ने घोषित की 125 उम्मीदवारों की सूची, 50 महिला उम्मीदवार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.