अम्बेडकर नगर न्यूजः विकासशील इंसान पार्टी के पदाधिकारियों ने विश्व शांति के लिए किया महामृत्युंजय का जाप एवं हवन 

अम्बेडकर नगर न्यूजः विकासशील इंसान पार्टी के पदाधिकारियों ने विश्व शांति के लिए किया महामृत्युंजय का जाप एवं हवन 
Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

जनपद अंबेडकर नगर के आलापुर विधानसभा में वीआईपी पार्टी के प्रदेश सचिव गोमती निषाद के नेतृत्व में ग्राम सभा मिर्जापुर जंगल में कोरॉना जैसी वैश्विक महामारी के रोकथाम एवं अपने मुखिया मुकेश साहनी के स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय का जाप एवं हवन पूजन किया। वीआईपी पार्टी के प्रदेश सचिव गोमती निषाद ने कहा कि हम सभी हिंदू धर्म में आस्था रखने के कारण महामृत्युंजय के जाप एवं हवन के माध्यम से वातावरण को स्वच्छता प्रदान करने के साथ-साथ परमपिता परमात्मा के श्री चरणों में प्रार्थना कर रहे हैं की यह देश कोरोना जैसी घातक महामारी से मुक्त हो तथा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी भी जोकि संक्रमित हो चुके हैं वह भी स्वस्थ होकर जनता की सेवा के साथ साथ हम सभी के हौसले को बुलंद कर सकें ।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः विकासशील इंसान पार्टी के पदाधिकारियों ने विश्व शांति के लिए किया महामृत्युंजय का जाप एवं हवन 

विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष ने चुनावी बिगुल बजाते हुए मीडिया से अपनी बात को रखते हुए कहा कि हमारी पार्टी पूरे प्रदेश में 165 सीट पर चुनाव लड़ने के साथ साथ अंबेडकर नगर जनपद के जलालपुर आलापुर कटेहरी के 3 विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी । एक सवाल के जवाब में जिला प्रवक्ता दुर्गा प्रसाद निषाद ने बताया कि कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए हम सभी जन संपर्क ना करते हुए महामृत्युंजय के जाप तथा हवन के माध्यम से सीमित संख्या में गांव में जाकर के अपनी पार्टी के नीतियों को बताने का प्रयत्न कर रहे हैं ।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः विकासशील इंसान पार्टी के पदाधिकारियों ने विश्व शांति के लिए किया महामृत्युंजय का जाप एवं हवन 

विधानसभा अध्यक्ष श्याम जी निषाद ने कहा की आलापुर की की जनता को रोजगार सुरक्षा एवं विकास के लिए विकासशील इंसान पार्टी के नाव में सवार होना होगा । तभी हम सभी का समुचित विकास संभव है । इस अवसर पर निषाद विकास संघ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम निषाद ने कहा कि निषाद समाज की अगर दिल से भलाई करने वाली कोई पार्टी है तो वह है विकासशील इंसान पार्टी और इसके मुखिया बिहार के कैबिनेट मंत्री श्री मुकेश साहनी । इस मौके पर जिला प्रभारी श्री राम साहनी, आलापुर विधानसभा के युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष रमेश निषाद, रामदुलार, जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर निषाद, गुड्डू निषाद दिलीप निषाद जिला महासचिव दयाराम निषाद डॉ वेद रतन निषाद दीपचंद निषाद महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष आलापुर शशि कला निषाद मन तोरा निषाद विधानसभा सचिव एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रेनू निषाद निषाद धर्मेंद्र निषाद हीरालाल निषाद राजाराम निषाद सहित सहित तमाम ग्राम वासी मौजूद रहे।

You may have missed