Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ़ न्यूज :  प्रतापगढ में मास्टर ट्रेनर सामान्य एवं ईवीएम के दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 January 2022
प्रतापगढ़ न्यूज :  प्रतापगढ में मास्टर ट्रेनर सामान्य एवं ईवीएम के दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
Share News
       

रिपोर्ट गुलाब चंद्र गौतम प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं निष्पक्षता पूर्ण सम्पन्न कराने एवं समस्त मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिये के उद्देश्य से अफीम कोठी के सभागार में मास्टर ट्रेनर सामान्य एवं ईवीएम के दो दिवसीय विशेष और महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

प्रतापगढ़ न्यूज :  प्रतापगढ में मास्टर ट्रेनर सामान्य एवं ईवीएम के दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण ओपी मिश्रा ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर इस प्रशिक्षण को अच्छी तरह प्राप्त करें ताकि आने वाले समय में जनपद के सभी मतदान कार्मिकों को आपको प्रशिक्षित करना है जितना अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त करेगें उतना ही अच्छा प्रशिक्षण आप मतदान कार्मिकों को देगें। उन्होने मास्टर ट्रेनर्स से प्रशिक्षण सम्बन्धित प्रश्न भी किये, इसके साथ ही उन्होने प्रशिक्षण के विशेष टिप्स भी प्रदान किये। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर डा0 मोहम्मद अनीस ने सामान्य प्रशिक्षण से सम्बन्धित महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की और बताया कि इस बार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दिखावटी मतदान यानी मॉल पोल का समय वास्तविक मतदान से 90 मिनट पहले होगा और निर्वाचन का समय 1 घंटे अधिक रहेगा। कन्ट्रोल यूनिट पर लगायी जाने वाले एबीसी स्ट्रिपसिल इस बार नही लगायी जायेगी केवल ग्रीन पेपर सील नये स्वरूप में लगायी जायगी। उन्होने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय अधिकारियों के कार्य को विस्तार पूर्वक बताया।

प्रतापगढ़ न्यूज :  प्रतापगढ में मास्टर ट्रेनर सामान्य एवं ईवीएम के दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

प्राचार्य अफीम कोठी शिव प्रकाश ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण के विशेष पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। ईवीएम के सुपर मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार सिंह एवं अशोक कुमार शुक्ला ने ईवीएम और वीवीपैट का प्रदर्शन करके दिखाया और विस्तारपूर्वक उसके बारे में समझाया। इस अवसर पर प्रशिक्षण में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुधीर सिंह, मास्टर ट्रेनर धर्मेन्द्र कुमार ओझा सहित डा0 विन्ध्याचल सिंह व प्रशिक्षण से सम्बन्धित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: प्रयागराज न्यूज़ :ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर मंफोर्डगंज में विवेकानंद जयंती पर पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन
Next: प्रयागराज न्यूज़: दुग्ध विकास , मत्स्य , समन्वय एवं पशुधन विभाग के प्रमुख सचिव का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.