Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूजः भाजपा कार्यकर्ता घर- घर जाकर लाभार्थियों के लगाएंगे कुमकुम तिलक 

जनवाद टाइम्स 13 January 2022
अम्बेडकर नगर न्यूजः भाजपा कार्यकर्ता घर- घर जाकर लाभार्थियों के लगाएंगे कुमकुम तिलक 
Share News
       

 संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले मे भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान मंगलवार से शुरू हो गया है।भाजपा सुरक्षित विधानसभा आलापुर के जहाँगीरगंज मण्डल अध्यक्ष महेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आगामी पांच प्रकार के संपर्क अभियान चलाएगी।सभी सम्पर्क अभियान अपने- अपने क्षेत्र में 11 जनवरी से शुरू हुए है और चुनाव तक निरंतर चलते रहेंगे।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः भाजपा कार्यकर्ता घर- घर जाकर लाभार्थियों के लगाएंगे कुमकुम तिलक 

लाभार्थी संपर्क अभियान में कार्यकर्ता घर- घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करेंगे और लाभार्थियों के कुमकुम तिलक लगाएंगे एवं पार्टी का हैंडबिल भी सौपेंगे। साथ ही लाभार्थी के घर पर ”पूरी हुई हर आस- घर घर हुआ विकास” का स्टीकर भी लगाएंगे।महिला संपर्क अभियान में महिला कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर महिलाओं से संपर्क करेंगी एवं गांव में महिला कार्यकर्ता एकत्रित होकर महिला संगीत का सामूहिक कार्यक्रम करेंगी एवं भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान एवं आत्म निर्भर बनाने हेतु किये गए कार्यों की चर्चा करेंगी।

अम्बेडकर नगर न्यूजः भाजपा कार्यकर्ता घर- घर जाकर लाभार्थियों के लगाएंगे कुमकुम तिलक 

अनुसूचित समाज संपर्क अभियान में अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर टोली बनाकर समाज के लोगों से संपर्क करेंगे एवं विपक्ष के दुष्प्रचार से सावधान रहने, भाजपा का समर्थन करने का आग्रह करेंगे।
– ओबीसी समाज संपर्क अभियान में पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ता टोली बनाकर गांव में घर- घर जाकर समाज के लोगों से सम्पर्क करेंगे एवं भाजपा सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के उत्थान हेतु किये गए कार्यों की चर्चा करेंगे।
प्रबुद्ध समाज संपर्क एवं संवाद में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा समाज में रहने वाले प्रबुद्ध लोगों से संपर्क कर आने वाले चुनावों में उनका समर्थन मांगेंगे।आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर पूरे विधानसभा के सभी शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी समरसता सहभोज का आयोजन दलित बस्तियों में किया जायेगा जिसमें सभी पुरूष एवं महिला लाभार्थियों को आमंत्रित किया जायेगा।इस मौके पर वरिष्ठ नेता बच्चूलाल भारती,विस्तारक त्रिभुवन यादव,अनुसूचित मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शुक्खू कन्नौजिया,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रत्यूष त्रिपाठी,जनार्दन पाण्डेय,कौशलेंद्र त्रिपाठी,डाॅ.हेमन्त,सेक्टर संयोजक ओमकार तिवारी,जितेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: संभल न्यूज़:प्रधानमंत्री को धन्यवाद लिखकर 1100 पोस्टकार्ड भेजने का अभियान प्रारंभ
Next: प्रयागराज न्यूज़ :ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर मंफोर्डगंज में विवेकानंद जयंती पर पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.