Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

संभल न्यूज़:प्रधानमंत्री को धन्यवाद लिखकर 1100 पोस्टकार्ड भेजने का अभियान प्रारंभ

जनवाद टाइम्स 13 January 2022
संभल न्यूज़:प्रधानमंत्री को धन्यवाद लिखकर 1100 पोस्टकार्ड भेजने का अभियान प्रारंभ
Share News
       

भूपेन्द्र सिंह संवाददाता
संभल: प्रधानमंत्री द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा का स्वागत और अभिनंदन किया गया है। वही नगर क्षेत्र में हिंदू जागृति मंच ने 1100 पोस्टकार्ड भिंन्न भिंन्न लोगों द्वारा धन्यवाद लिखकर प्रधानमंत्री को भेजने का अभियान गुरुद्वारा संभल से प्रारंभ किया।

संभल न्यूज़:प्रधानमंत्री को धन्यवाद लिखकर 1100 पोस्टकार्ड भेजने का अभियान प्रारंभ

वीर खालसा सेवा दल, हिंदू जागृति मंच एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरुद्वारा संभल में एकत्र हुए। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा का धन्यवाद लिखकर अपने हस्ताक्षर और नाम पता लिखकर प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखे। इस प्रकार हिंदू जागृति मंच का अभियान प्रारंभ हुआ।

 

संभल न्यूज़:प्रधानमंत्री को धन्यवाद लिखकर 1100 पोस्टकार्ड भेजने का अभियान प्रारंभ

इस अवसर पर अजय कुमार गुप्ता सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस की घोषणा करके युवा पीढ़ी को संदेश दिया है कि हमें अन्याय, शोषण, अधर्म के खिलाफ कभी भी झुकना नहीं चाहिए। गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों ने हम सब को यही संदेश दिया है। सरदार कुलबीर सिंह ने कहा कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में प्रतिवर्ष महापर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाया करेगा। जिसमें सभी आम और खास लोगों को आमंत्रित कर गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार का बलिदान याद किया जाएगा और उस बलिदान से अपने धर्म, राष्ट्र ,समाज पर मर मिटने का संकल्प लिया जाया करेगा। ज्ञानी सरदार मनमोहित सिंह ने कहा कि वीर खालसा सेवा दल, हिंदू जागृति मंच एवं श्री गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार के प्रत्येक सदस्य 25-25 पोस्टकार्ड अपने परिवार के साथ ही मित्रों के, परिचितों के, संबंधियों के हस्ताक्षर से लिखवा कर यथाशीघ्र प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे। यह हम सबका फर्ज है और दायित्व भी। अजय गुप्ता सर्राफ, सुबोध कुमार गुप्ता, विकास कुमार वर्मा, सुभाष चंद्र मोगिया, वैभव गुप्ता, सरदार कुलबीर सिंह, श्याम शरण शर्मा आदि अनेक लोगों ने 1100 पोस्टकार्ड लिखने का अभियान अपने हाथों में लेकर कल ही डाकघर द्वारा प्रधानमंत्री को भेजने की जिम्मेदारी ली।

Post navigation

Previous: प्रतापगढ़ न्यूज़ :कलयुग में राम नाम से ही लगेगी नैया पार पं. गौरंगी जी महाराज
Next: अम्बेडकर नगर न्यूजः भाजपा कार्यकर्ता घर- घर जाकर लाभार्थियों के लगाएंगे कुमकुम तिलक 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.