Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: 06 डिग्री वाली कड़ाके की सर्दी से कांपे लोग

जनवाद टाइम्स इटावा 12 January 2022
Etawah News: Cold wave cold wave, melting fog disturbed normal life

Etawah News: Cold wave cold wave, melting fog disturbed normal life

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: बुधवार को सुबह कोहरा रूपी बर्फीले बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान 06 डिग्री होने पर कड़ाके की सर्दी से लोग कांप गए। दोपहर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे सूरज के प्रकट होने पर धूप खिली तब जनजीवन को राहत मिली। पूर्वाह्न से अपराह्न के मध्य पांच से सात किमी की स्पीड से शीतलहर चलने से सर्दी की सिहरन हुई। मौसम साफ होने से किसानों ने खेतों में फसलों की देखरेख की। अधिकांश लोगों ने छह दिन बाद धूप का जमकर आनंद लिया लेकिन शाम होते ही सर्दी की सिहरन बढ़ गई।

बीते सप्ताह से जारी बारिश और कड़ाके की सर्दी से आम जनमानस को दो दिन पूर्व राहत मिली, इसके पश्चात कभी शीतलहर तो कभी कोहरा अधिकांश गतिविधियां प्रभावित बनी हुई हैं। दोपहर से शाम तक मौसम काफी हद तक साफ रहा था लेकिन बीती रात नौ बजे से वातावरण में कोहरा छाना शुरू हुआ जो सुबह सात बजे तक जमकर छाया रहा। इस दौरान वाहनों का आवागमन थम सा गया, अधिकतर भारी वाहन ढाबों पर खड़े रहे जो कोहरा छटने के बाद ही अपने गंतव्य की ओर गए।

मौसम को लेकर किसान भी चितित है, ऐसे मौसम में आलू की फसल में झुलसा तथा सरसों की फसल का फूल झड़ने तथा माहूं रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। आम जनजीवन भी परेशान बना हुआ है। बच्चे और वृद्ध कड़ाके की सर्दी से वायरल और कोल्ड फीवर के शिकार हो रहे हैं। शीतलहर चलने से कड़ाके की सर्दी तथा कोहरा छाने का सिलसिला अभी चलता रहेगा।

Post navigation

Previous: Etawah News: वृद्ध दम्पत्ति के घर लगी आग, सामान जलकर स्वाहा
Next: Etawah News: बिना वेतनमान कैसे चलेगा आयुष्मान, 13 जनवरी से कार्य बहिष्कार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.