Etawah News: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, मृत अध्यापक को लगाई कोरोना की दूसरी डोज

Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: मामला जसवंतनगर क्षेत्र का है जहां स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एक मृतक को कोविड-19 की दूसरी डोज लगा देने का मामला सामने आया है क्षेत्र के बीड़ी गांव नगला तोर वासी 47 वर्षीय सोमेश पाठक पुत्र स्वर्गीय जगदीश नारायण पाठक गांव के प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे, पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने के बाद जब जब घर लौटे तो तब युनकी तबीयत बिगड़ी जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ इलाज के दौरान उनकी 7 मई 2021 को मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक उन्हें 14 अप्रैल 2021 को कोविड टीकाकरण की पहली डोज दी गयी थी जिसकी दूसरी डोज होना अभी बाकी था अभी जब घर में किसी ने उनके मोबाइल पर स्वर्गीय सोमेश पाठक की टीकाकरण की दूसरी डोज भी सफलतापूर्वक लगा जाने का मैसेज देखा तो हैरान रह गए, इस प्रकार स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है जिसमें पाया गया कि आखिर किसी मृत व्यक्ति को कैसे कोविड-19 की दूसरी डोज पर लगाई जा सकती है यहां तक कि उनका कोरोना टीकाकरण सर्टिफिकेट संख्या 95190393191 ऑनलाइन उपलब्ध हुआ है।

You may have missed