Etawah News: गलनभरी सर्दी व बेमौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित

Etawah News: Cold winter and unseasonal rains affected normal life

Etawah News: Cold winter and unseasonal rains affected normal life

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: बीते सप्ताह से जारी गलनभरी सर्दी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। हाड़कंपाऊ सर्दी के आगे बचाव के सारे इंतजाम काफी लचर साबित हो रहे हैं। गोशालाओं में पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण बेजुवान गोवंश ठिठुरने को मजबूर हैं। प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र में न तो अलाव लगवाने की व्यवस्था की और न कंबल वितरण कराया। इससे गरीब-बेसहारा कंपकंपा रहे हैं। कड़ाके की सर्दी से एक तरह से जिदगी ठहर सी गई है, न सिर्फ कारोबार बल्कि अन्य क्षेत्रों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। बेजुबानों की हालत तो इस सर्दी में काफी खराब हो रही है। कुछ गोशालाओं में सर्दी से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं कराया गया है।

हालांकि स्थानीय प्रशासन का दावा है कि सभी गोशालाओं में मवेशियों के पहनने के लिए बोरों के झूल उपलब्ध कराए गए हैं और तिरपाल पन्नी से दोनों तरफ बंद कराया है। गलन भरी सर्दी के कारण पशु-पक्षी भी जान गंवा रहे हैं। यही नहीं सर्दी का फसलों पर भी असर पड़ रहा है। गोशाला में ठिठुरने को मजबूर पशु कड़ाके की सर्दी और ऊपर से बर्फीली हवाओं ने हर किसी को बेहाल कर रखा है। बेजुबानों की हालत खराब हो रही है। क्षेत्र की कुछ गोशालाओं में अभी तक बर्फीली हवाओं की रोकथाम के लिए पर्याप्त बंदोबस्त नहीं किए जा सके हैं। जिसका नतीजा है कि इनमें गौवंश कांप रहे हैं। अधिकांश में टिन शेड का इंतजाम तो कर दिया गया लेकिन सर्दी से बचने के लिए अभी तक उन्हें बोरों के झूले आदि की व्यवस्था नहीं हो पाई। नही हुआ कंबल वितरण कड़ाके की ठंड के बावजूद अभी तक प्रशासन ने गरीब तबके को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण नही कराया है ।

 

You may have missed