Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar news आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना ऐतिहासिक:गरिमा
  • Breaking News

Bihar news आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना ऐतिहासिक:गरिमा

जनवाद टाइम्स 9 January 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar news आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना ऐतिहासिक:गरिमा

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

 

एमजेके कॉलेज परिसर में बापू की आदमकद प्रतिमा स्थापन के साथ निर्माणाधीन ‘गांधी स्मारक’ के निर्माण कार्य का शनिवार की शाम नगर निगम की निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपना पूरा देश इस वर्ष को आजादी के ‘अमृत महोत्सव वर्ष’ के रूप में मना रहा है। इस वर्ष में नगर के धरोहर महारानी जानकी कुंवर कॉलेज परिसर में महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के यादगार रूप में एक ऐतिहासिक स्मारक का नव निर्माण अत्यंत सुखद होगा। उन्होंने कहा कि चंपारण और स्वाधीनता आंदोलन को गति देने के लिये इस महाविद्यालय परिसर में अनेक महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न होने की बात बतायी जाती है। वही इस कॉलेज परिसर में गांधी स्मारक के जीर्णोद्धार से आम जन मानस में चंपारण सत्याग्रह और जीवंत होगा।

 

Bihar news आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना ऐतिहासिक:गरिमा

इस मौके पर नगर निगम की निवर्तमान सभापति श्रीमती सिकारिया के स्वागत में महाविद्यालय परिवार सहित पहुंचे प्राचार्य डॉ.सुरेन्द्र केसरी ने कहा कि मूर्तिकला के अद्भुत उदाहरण के रूप में निर्मित बापू की आदमकद प्रतिमा के साथ स्मारक का निर्माण चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष में ही पूरा कर लेने की योजना थी। लेकिन इस निर्माण में लगने वाली मोटी रकम खर्च करने वाले दाता के नहीं मिल पाने से यह पुनीत कार्य वर्षों तक लटका रहा।

Bihar news आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना ऐतिहासिक:गरिमा

डॉ.केसरी ने कहा कि महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित है कि हमारे एक अनुरोध पत्र पर ही गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा इस मद में लाखों की खर्च को सहर्ष स्वीकृति दे दी गयी। तब श्रीमती सिकारिया ने बताया कि अब तक मेरे निजी कोष से टिन शेडों का निर्माण विहित प्राक्कलन के अनुसार कराया जा चुका है। फ्लोरिंग और वांछित साज सज्जा के कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश आज के निरीक्षण में मैंने दे दिया है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूजः भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अंबेडकर नगर की बैठक सिंगलपट्टी बाजार में हुई संपन्न
Next: अम्बेडकर नगर न्यूजः हृदयगति रुकने से हुई थी व्यक्ति की मौत -पोस्टमार्टम रिपोर्ट

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d