मेरठ न्यूज: विंटर फेस्ट 2022 समापन समारोह आयोजित 

Meerut News: Winter Fest 2022 closing ceremony held

Meerut News: Winter Fest 2022 closing ceremony held

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

वर्धमान एकेडमी राधा गार्डन गंगा नगर स्थित विद्यालय परिसर में विंटर फेस्ट के उपलक्ष में विद्यालय को वॉल पेंटिंग्स, रंगोली, कैंडल लाइट, झालर आदि से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा विद्यालय के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार जैन जी एव श्रीमती सारिका जैन जी ने किया। तदोपरांत विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्रम से लावणी डांस कश्मीरी डांस ट्राईबल डांस गढ़वाली डांस पंजाबी डांस आदि की प्रस्तुति की गई और विंटर फेस्ट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दी। प्रतियोगिताएं निम्न प्रकार से थी जीके ओलंपियाड ड्राइंग, प्रतियोगिता हिंदी डिबेट मैथ, ओलंपियाड फैंसी ड्रेस, प्रतियोगिता साइंस ओलंपियाड, हिंदी ओलंपियाड हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता, अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता आदि।

Meerut News: Winter Fest 2022 closing ceremony held

प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों का क्रम निम्न प्रकार है। जीके ओलंपियाड में
प्रथम स्थान पर निष्ठा कक्षा 1 से, द्वितीय स्थान पर आराध्या वर्मा कक्षा 3 से, तृतीय स्थान पर आयुषी कक्षा 1 से, ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शानवी कक्षा 1 से, द्वितीय स्थान पर तृप्ति मलिक कक्षा 4 से, तृतीय स्थान पर कनक भारद्वाज कक्षा 8 से,

मैथ ओलंपियाड में प्रथम स्थान पर रक्षिता कंसल कक्षा 1 से, द्वितीय स्थान पर नमन राजपूत कक्षा 3 से, तृतीय स्थान पर अभय ढिल्लन कक्षा 5 से,

साइंस ओलंपियाड में
प्रथम स्थान पर शानवी, द्वितीय स्थान पर निष्ठा, तृतीय स्थान पर दक्ष,

हिंदी ओलंपियाड में
प्रथम स्थान पर अंजलि पवार, द्वितीय स्थान पर तन्मय कुमार दास, तृतीय स्थान पर पल्लवी

हिंदी डिबेट प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर अग्नि कौशिक कक्षा 8 से, द्वितीय स्थान पर हंसिका हूंन कक्षा 8 से, तृतीय स्थान पर किंजल जैन कक्षा आठ से, सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर राधिका गोयल कक्षा 9 से, द्वितीय स्थान पर प्रिंसी छाबड़ा कक्षा 9 से, तृतीय स्थान पर शनाया चौधरी कक्षा 9 से, हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में, प्रथम स्थान पर कनक कक्षा 8 से, द्वितीय स्थान पर शिवम गोयल कक्षा 6 से, तृतीय स्थान पर राधिका शर्मा कक्षा 8 से।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री अतुल कुमार जैन जी, मुख्य अतिथि श्रीमती सारिका जैन जी, उप सचिव, राहुल जैन जी विशिष्ट अतिथि श्री दीपक जी प्रधानाचार्या डॉ. रीटा सिरोही आदि मान्यवरों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम को आयोजित करने में श्रीमती गीता, श्रीमती निधि यादव, कु० सोनिया, कु० शालिनी, श्री अनुज शर्मा, श्रीमती अनिका शर्मा, श्री रोहित, श्री अविनाश कुमार वर्मा, श्री प्रभात कौशिक आदि शिक्षकों का विशिष्ट सहयोग रहा।

You may have missed