Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूजःघर के सामने से इंण्टरलाकिंग को लेकर हुआ विवाद हुई मौत परिजनों संग ग्रामीणों ने सड़क मार्ग किया जाम

जनवाद टाइम्स 8 January 2022
IMG-20220108-WA0047
Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले के आलापुर थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम इटौरी बुजुर्ग निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की हृदयगति रुकने से मौत हो गई परिजनों ने शव को जहाँगीरगंज राजेसुल्तानपुर मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया कई घंण्टे बाद अधिकारियों के समझाने और प्रार्थना पत्र लेकर कार्यवाही किये जाने के आश्वासन पर लगभग 5 घंण्टे बाद जाम हटाया जा सका । ग्राम पंचायत इटौरी बुजुर्ग निवासी लोकनाथ मिश्रा पुत्र माता प्रसाद के घर के सामने से इंण्टरलाकिंग लग रही थी जिसका विरोध लोकनाथ एवं उनके परिजनों द्वारा किया जा रहा था सुबह लगभग 9 बजे जब ईंट लेकर ट्रैक्टर पहुँचा तो लोकनाथ एवं उनके पट्टीदार राजेन्द्र प्रसाद व निखिल मिश्रा में कहासुनी हो गयी ।

IMG 20220108 WA0048

इसी दौरान ग्राम प्रधान भुवाल गौड़ भी मौके पर पहुँच गये और कहा कि 25 वर्ष पहले लगे खड़ंजे पर इंण्टरलाकिंग लग रही है जिसे रोकने का प्रयास गलत है ।आपसी तू तू मैं के बाद लोकनाथ को हार्ट अटैक आ गया और परिजन जब तक अस्पताल पहुँचते उनकी मौत हो गई ।मृतक की पत्नी सुनीता देवी एवं ग्रामीण मौत का कारण अपने दोनो पट्टीदारों एवं ग्राम प्रधान पर लगाते हुए शव को जहाँगीरगंज मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और कार्यवाही करने की माँग करने लगे । सड़क जाम होने की सूचना पर प्रशासन के हाथ पाँव फूल गये और दोनो तरफ सैकड़ो गाड़ियों का जाम लग गया जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और लगभग चार घंण्टे सड़क पर जाम लगा रहा ।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजःघर के सामने से इंण्टरलाकिंग को लेकर हुआ विवाद हुई मौत परिजनों संग ग्रामीणों ने सड़क मार्ग किया जाम

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा, थानाध्यक्ष जहाँगीरगंज शम्भूनाथ मय फोर्स घटना स्थल पर पहुँच गये और परिजनों को समझा बुझाकर रास्ता साफ करने का प्रयास किया लेकिन यह प्रयास असफल रहा । कुछ समय बाद क्षेत्राधिकारी आलापुर जगदीश लाल टमटा, उपजिलाधिकारी आलापुर ,विधायक अनीता कमल ,वरिष्ठ सपा नेता योगेन्द्रनाथ त्रिपाठी एवं अपर जिलाधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने भी धरना स्थल पर पहुँचकर परिजनों एवं ग्रामीणों को समझा बुझाकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया तब जाकर सड़क से जाम हटाया जा सका ।

 

 

 

अम्बेडकर नगर न्यूजःघर के सामने से इंण्टरलाकिंग को लेकर हुआ विवाद हुई मौत परिजनों संग ग्रामीणों ने सड़क मार्ग किया जाम

मृतक की पत्नी सुनीता देवी की तहरीर पर राजेन्द्र प्रसाद,निखिल मिश्रा व ग्राम प्रधान भुवाल गोंड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने व शव के पोस्टमार्टम कराए जाने के आश्वासन पर सड़क से जाम खत्म किया गया । थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे अन्यत्र परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दिया । लोकनाथ की अचानक मौत से घर मे कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Post navigation

Previous: लखनऊ न्यूज :  लखनऊ अनुशासित होकर सुसाशन के प्रति कार्य करना ही देश के लिए आज़ादी का अमृत महोत्सव अभियान सफल होगा- डॉ0 अनुराधा तिवारी
Next: Bihar news कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह महाराजा स्टेडियम में होगा सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.