संवाददाता- नूर मोहम्मद
अतरौलिया क्षेत्र के महादेवपुर गांव के रहने वाले सिद्धार्थ शुक्ला पुत्र श्रीकांत शुक्ला का सेलेक्शन असिस्टेंट कमांडेंट पद पर हुआ है। बताते चलें कि सिद्धार्थ शुक्ला ने पूरे भारत में 27 वीं रैंक लाकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला एक किसान के बेटे है जो शुरू से ही दिल्ली में पढ़ाई किये और आज असिस्टेंट कमांडेंट की नौकरी पाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला का कहना है कि वह अपने गांव महादेवपुर का नाम पूरे भारत में रोशन करना चाहते है। जब इस सम्बंध में सिद्धार्थ शुक्ला के पिताजी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला सिर्फ मेरा ही बेटा नहीं बल्कि यह पूरे ग्राम वासियों का बेटा है और पूरे ग्राम वासियों के लिए कमांडेंट सिद्धार्थ शुक्ला और उनका परिवार सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। वही गांव वालों का कहना है कि हम लोग को बहुत खुशी है कि हमारे गांव का लड़का आज इतने बड़े पद पर तैनात हुआ है।

सिद्धार्थ शुक्ला ने सिर्फ अपना या अपने परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे गांव का नाम इस भारतवर्ष में रोशन किया है। सिद्धार्थ शुक्ला के इस पद पर चयन होने के नाते हम लोग अब गर्व से कह सकेंगे कि हम लोग महादेवपुर गांव के निवासी हैं।