Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :केन्द्रीय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने श्रृंगवेरपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में 5891.75 करोड़ रूपये की लागत से कुल 362 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

जनवाद टाइम्स 6 January 2022
Prayagraj News :केन्द्रीय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने श्रृंगवेरपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में 5891.75 करोड़ रूपये की लागत से कुल 362 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 केन्द्रीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार श्री नितिन गडकरी एवं मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को श्रृंगवेरपुर में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया एवं बटन दबाकर 5891.75 करोड़ रूपये की लागत के कुल 362 परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया।

Prayagraj News :केन्द्रीय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने श्रृंगवेरपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में 5891.75 करोड़ रूपये की लागत से कुल 362 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

इस अवसर पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए मा0 केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि आज मुझे रामवन गमन मार्ग का शिलान्यास करके बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि भगवान राम को आदर्श राजा के रूप में माना जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, भारतीय इतिहास, भारतीय विरासत पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बिंदु है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। कहा कि मुझे आज खुशी हो रही है कि मैंे एक सेवक के रूप में रामवनगमन मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर रहा हूं। कहा कि राम जानकी मार्ग परियोजना के तहत कई सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या से चित्रकूट तक बनने वाले रामवन गमन मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जा रहा है, यह प्रयागराज के विकास के लिए बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही साथ श्रृंगवेरपुर धाम में गंगा जी पर सेतु का निर्माण भी होगा। मा0 मंत्री जी ने कहा कि इतना ही नहीं अयोध्या से रामेश्वर तक भी अच्छे मार्ग का निर्माण होगा।

Prayagraj News :केन्द्रीय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने श्रृंगवेरपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में 5891.75 करोड़ रूपये की लागत से कुल 362 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में जो कार्य 50 साल में नहीं हुआ था, वह पांच साल में कर दिखाया गया है। उन्होंने इसके लिए उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रयागराज को सुंदर बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मा0 केन्दीय मंत्री जी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सड़कों को अमेरिका की सड़कों से भी अच्छा बना दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं जो कहता हूं, वह करके दिखाता हूं। एक-एक कार्य को पूरा किया गया है, अभी तो यह टेªलर है, पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि अभी बहुत से कार्य किये जाने है। मा0 केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह सब जनता जर्नादन के आशीर्वाद से ही सम्भव हुआ है। प्रयागराज में गंगा नदी पर बन रहे 6 लेन पुल के निर्माण कार्य को 2024 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जायेगा। मा0 मंत्री जी ने कहा कि सरकार के द्वारा गांव, गरीब, किसान के विकास के लए तेजी से कार्य किये जा रहे है।
इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का मैं ह्रदय से इस समरसता की धरती पर अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि मा0 मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने प्रयागराज के विकास के लिए भारत सरकार का खजाना खोल दिया है। उनके सौजन्स से ही प्रयागराज में अनेक सड़कों, सेतुओं का निर्माण हो सका है और आगे भी निर्माण कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज को जो अलग स्वरूप मिल रहा है, उसमें मा0 मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का विशेष योगदान है, जिसके लिए हम उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते है।

Prayagraj News :केन्द्रीय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने श्रृंगवेरपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में 5891.75 करोड़ रूपये की लागत से कुल 362 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रयागराज के लिए सड़कों, सेतुओं, रिंग रोड की बहुत बड़ी सौगात मिली है। फाफामऊ में 6 लेन पुल, रामवनगमन मार्ग निर्माण, श्रृंगवेपुर धाम में फोर लेन पुल सहित अन्य योजनाओं पर कार्य तेजी से किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि नमांमि गंगे योजना के तहत कौशाम्बी, श्रृंगवेरपुर सहित अन्य स्थानों पर घाटों का विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने जितनी मांगे की, सब कुछ मा0 केन्द्रीय मंत्री जी के द्वारा पूरा किया गया, कोई भी कार्य शेष नहीं रह गया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी कई अन्य सड़कों एवं सेतुओं का निर्माण किये जाने की दिशा में कार्य तेजी से चल रहा है।

Prayagraj News :केन्द्रीय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने श्रृंगवेरपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में 5891.75 करोड़ रूपये की लागत से कुल 362 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रंृगवेरपुर की धरती पर मा0 केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का मैं हार्दिंक स्वागत करती हूं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के लिए आज बहुत बड़ी सौगात मिल रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों और पुलों का जाल बिछ गया है। कहा कि श्रृंगवेरपुर धाम का तेजी से विकास हो रहा है। इस अवसर पर मा0 मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, मा0 विधायक श्री प्रवीण पटेल, मा0 विधायक डाॅ0 अजय भारती, मा0 विधायक श्रीमती नीलम करवरिया, मा0 विधायक श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक श्री विक्रमाजीत मौर्या, गंगापार यमुना के भाजपा जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चैधरी, श्री प्रभाशंकर पाण्डेय, श्री अवधेश गुप्ता, निर्मला पासवान, उमेश द्विवेदी सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण तन्त्र के अन्तर्गत उपस्थित पदाधिकारियों व शिकायत अनुवीक्षण नियत्रंण कक्ष एवं काॅल सेन्टर टीम को विधानसभावार उनके कार्य एवं दायित्व के सम्बन्ध में दिया गया प्रशिक्षण
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने माघ मेला 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बंध में की बैठक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.