Etawah News: मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट कर नगदी व पिस्टल लूटी

PicsArt_01-04-07.19.37
Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: शहर के स्टेशन रोड स्थित गिर्राज मेडिकल स्टोर के संचालक प्रदीप तिवारी घर लौट रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया और लाइसेंसी पिस्टल व नगदी लूट ले गए। घटना रात तकरीबन 9 बजे की है जब जसवंतनगर के रेलमंडी मोहल्ला निवासी प्रदीप तिवारी पुत्र गिरजा शंकर तिवारी इटावा शहर में स्टेशन रोड स्थित अपने गिर्राज मेडिकल स्टोर से वापस हाईवे पर बाइक से अकेले घर लौट रहे थे तभी डीपीएस स्कूल के निकट दो स्कूटी सवार अज्ञात बदमाशों ने अचानक किसी लोहे की सरिया से हमला कर दिया जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्होंने बाइक नहीं रोकी और घायलावस्था में ही बाइक चलाते हुए सीधे नगर में आकर रुके। निजी चिकित्सक के यहां उनके सिर में करीब डेढ़ दर्जन टांके लगाए गए हैं।

Etawah News: Cash and pistol looted after beating up medical store operator

करीब 20 मिनट के अंतराल पर उनके छोटे भाई संजीव तिवारी भी इटावा से ही लौट रहे थे जैसे ही डीपीएस स्कूल व सराय भूपत के बीच पहुंचे होंगे तभी स्कूटी सवार उन्हीं बदमाशों ने इन पर भी हमला बोल दिया और जैसे ही बाइक से नीचे गिरे तो बदमाश उनकी पिस्टल और ₹10 हजार की नगदी लूट ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही कई व्यापारी घायलों को थाना सिविल लाइन ले गए जहां अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित सहित तमाम व्यापारी नेताओं ने अज्ञात बदमाशों को तत्काल पकड़े जाने की मांग की है। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनों घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटित होने के कारण देर रात तक थाना सिविल लाइन पुलिस और थाना कोतवाली जसवंतनगर पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।

You may have missed