Etawah News: जिलाधिकारी ने परिवार के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स का लिया आनंद

Etawah News: District Magistrate enjoys adventure sports with family
Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: महोत्सव में चल रहे तीन दिवसीय एडवेंचर स्पोर्ट्स में दूसरे दिन परिषदीय स्कूलों के साथ ही विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने स्पोर्ट्स एक्टिविटी में बढ़ चढ़ कर प्रतिभा किया। डीएम श्रुति सिंह ने अपने पति शशिभूषण चंद्र और बच्चों के साथ पहुँचकर कैम्प का आनंद लिया। डीएम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक प्रखरता को भी बढ़ावा देते है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। साथ ही बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक मजबूती भी बढ़ती है। सुदिति ग्लोबल अकादमी के संयोजन में तीन दिवसीय एडवेंचर स्पोर्ट्स कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Etawah News: District Magistrate enjoys adventure sports with family

कार्यक्रम संयोजक सुदिति ग्लोबल एकेडमी के निदेशक मयंक यादव ने बताया कि विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 17 सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिनमें प्राथमिक विद्यालय, ब्लू बर्ड, पुलिस मॉडर्न स्कूल, चित्र गुप्त इंटर कालेज, सुदिति ग्लोबल एकेडमी, सेविन हिल्स सहित जिले के अन्य विद्यालयों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर संयोजक मयंक यादव ने जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र यादव, एसएमजीआई चेयरमैन विवेक यादव आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Trending News