Etawah News: Government does not listen to the mind of traders: Alok Dixit
संवाददाता महेश कुमार
इटावा: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ही सरकारें व्यापारी के मन की बात नहीं सुनती। व्यापारी के मन की पीड़ा को नहीं जानती, इसलिए वह आए दिन व्यापारी उत्पीड़न का कोई न कोई प्रयोग करती रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी व्यापारी के मन की बात नहीं सुनते। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने जीएसटी लागू करते समय कहा था, अब जीएसटी लगाने के बाद कोई अन्य उपकर नहीं लगाएंगे।
लेकिन हर तीसरे महीने कोई न कोई नया उपकर लगाकर अपनी बात से मुकर रहे हैं। जिस प्रकार जीएसटी की दरें बढ़ाई जा रही हैं, वह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। जीएसटी की दरों को लेकर लामबंद होंगे व्यापारी, 1 जनवरी से कपड़ा और जूते पर बढ़ाई गई दरों से बढ़ेगी महंगाई, जनता पर बढ़ेगा बोझ। व्यापार मंडल इसके खिलाफ जनवरी में एक व्यापक आंदोलन छेड़ेगा और जरूरत पड़ी तो दिल्ली जंतर-मंतर पर जाकर भी आंदोलन चलाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री आकाशदीप जैन समेत संघठन के कई नेता मौजूद रहे।