Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: जिले के चर्च में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व

जनवाद टाइम्स इटावा 25 December 2021
Etawah News: Christmas festival celebrated with pomp in the church of the district

Etawah News: Christmas festival celebrated with pomp in the church of the district

Share News
       

संवाददाता : महेश कुमार 

इटावा : जनपद में स्थित मिशनरी कैथोलिक चर्च में शनिवार को ईसाइयों का बड़ा त्यौहार क्रिसमस काफी धूमधाम से मनाया गया। 25 दिसंबर को प्रभु यीशु के जन्म के मौके पर क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। इसी दिन से बड़े दिन की शुरुआत होती है जिसे लोग बड़े दिन के रूप में भी मनाते हैं। आज के दिन क्रिसमस ट्री एवं गिरिजा घरों को झालर, कैंडल एवं आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। वहीं इस मौके पर सांता क्लॉज के द्वारा बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। यह दिन बच्चों के लिए काफी उत्साह का दिन माना जाता है।

Etawah News: Christmas festival celebrated with pomp in the church of the district

इस मौके पर फादर ने बताया कि प्रभु यीशु का 2000 वर्ष पहले जन्म हुआ। इसके 600 वर्ष पूर्व ही नवी ईसाईं ने भविष्यवाणी की थी की एक कुंवारी कन्या पुत्र प्रसव करेगी। जिसका नाम इमानुअल होगा। जिसका मतलब है ईश्वर हमारे साथ है वही भविष्यवाणी 25 दिसंबर को पूरी हुई और भगवान यीशु का जन्म हुआ। भगवान यीशु के जन्म से पूरी दुनिया में सभी समुदाय के लोगों में खुशी एवं शांति का संदेश पहुंचा। इनके जन्म के मौके पर सभी समुदाय के लोग इनकी पूजा एवं प्रार्थना करते हैं। प्रभु यीशु के जन्म दिन को केक काटकर काफी धूमधाम से मनाया गया। और काफी आकर्षक ढंग से क्रिसमस ट्री एवं गिरजाघर को सजाया गया।

शुक्रवार की रात्रि भगवान यीशु के जन्म से पूर्व प्रार्थना की गई और जन्म के बाद रात्रि 12 बजे केक काटा गया। जिसके बाद एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हुए हर्षोल्लास के साथ डांस आदि कार्यक्रम की शुरुआत की गई। क्रिसमस का त्यौहार सभी धर्म के लोगों के लिए शांति का पैगाम है। क्रिसमस के मौके पर चर्च में लोग प्रार्थना में शामिल हुए। वहीं इस मौके पर सिस्टर सहित सैकड़ों की संख्या में बच्चे एवं अभिभावक शामिल थे। इस अवसर पर बच्चों को प्रभु यिशु के बारे में बताया गया।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: सिद्धबाली धाम मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन।
Next: Etawah News: बिजली विभाग मेंटेनेंस के नाम पर जीरो, शासन के दिशा निर्देशों को ठेंगा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.